कंस मामा...7 साल की भांजी के साथ की दरिंदगी: मासूम नाना के घर आई थी त्योंहार मनाने

Published : Jan 15, 2024, 11:05 AM ISTUpdated : Jan 15, 2024, 11:14 AM IST
Bikaner

सार

मानवता और रिश्तों को कलंकित करने वाली एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक मामा अपनी 7 साल की भांजी के साथ रेप किया। इसके बाद मासूम को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गया।

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित छतरगढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसने सात साल की बच्ची के साथ दो बार रेप किया। बच्ची को खून से लथपथ हालत में लेकर निजी अस्पताल पहुंचा और वहां उसे भर्ती कराने के बाद फरार हो गया। देर रात पुलिस ने आरोपी को धर लिया है। वह सैकेंड ग्रेड़ सरकारी शिक्षक है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।

बच्ची मां के साथ अपने ननिहाल आई थी

पुलिस ने बताया कि सात साल की बच्ची जिला अस्पताल पीबीएम में भर्ती है। बच्ची के पर्चा बयान कल रात हुए हैं। वह इतनी डरी हुई है कि मां का आंचल तक नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने बताया कि पंजाब के फाजिल्का शहर में रहने वाली बच्ची अपनी मां के साथ अपने ननिहाल, राजस्थान के बीकानेर जिले में आई थी। इस दौरान उसका मामा, जो कि दूसरे घर में रह रहा था...। वह उसे अपने साथ अपने घर ले गया।

पीटा और फिर से रेप किया और अधमरी हालत में छोड़ गया

बच्ची संक्राति के त्योंहार पर अपने ननिहाल आई थी। कल शाम उसकी मामी घर से किसी काम से चली गई। इस दौरान मामा ने कल रात अपनी भांजी के साथ रेप किया। भांजी ने विरोध किया तो उसे पीटा और फिर से रेप किया। रेप करने के बाद जब बच्ची अधमरी हालत में हो गई तो उसे निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गया। देर रात अस्पताल वालों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मामा को काबू कर लिया।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट