जोधपुर में शर्मसारः 8 लड़कियों के साथ रूम में 3 लड़के, बेशर्मी देख लोगों को बंद करनी पड़ी आंखें

राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने एक रिहायशी इलाके में चल रहा सेक्स रैकेट को पकड़ा है। जहां मसाज के नाम पर अय्याशी चल रही थी। पुलिस जब उस कमरे में पहुंचे तो तीन लड़के 8 लड़कियों के साथ ऐसी हालत में थे पुलिस को आंखें बंद करनी पड़ीं।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jul 10, 2024 7:04 AM IST / Updated: Jul 10 2024, 04:54 PM IST

जोधपुर. खबर राजस्थान के जोधपुर जिले से है। जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छामा मारा है और वहां से आठ लड़कियों और तीन लड़कों को अरेस्ट किया है। आज सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद जेल भेज दिया जाएगा। घटना जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरदारपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा रोड पर चलने वाले स्पा सेंटर के बारे में काफी समय से शिकायतें आ रही थीं।

स्पा सेंटर में हो रहा था गंदा काम

Latest Videos

मंगलवार को यहां छापा मारा तो हडकंप मच गया। पता चला कि स्पा सेंटर में आठ लड़कियों के साथ तीन लड़के थे। अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। दस्तावेज तलाशे तो पता चला कि स्पा सेंटर का लाइसेंस लिया गया था लेकिन काम कुछ और ही चल रहा था। साथ ही स्पा सेंटर का लाइसेंस भी खत्म हो चुका था। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से जो लड़कियां पकड़ी गई हैं वह अन्य राज्यों की हैं। इस स्पा सेंटर पर पहले भी अनैतिक काम करने की रिपोर्ट आ चुकी थी।

मसाज के लिए आते और करते अय्याशी

पुलिस ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी तरह से बाड़मेर जिले में भी पुलिस ने कल रात रेड की और एक स्पा सेंटर से तीन लड़कों को हिरासत में लिया। उसके अलावा कुछ लड़कियां भी पकड़ी गई हैं। तीनों लड़के मसाज के नाम पर आए थे लेकिन अय्याशी कर रहे थे। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में एक्शन लिया गया है।

जयपुर उदयपुर में भी आ चुके ऐसे मामले

बता दें कि मसाज के नाम पर चल रहा रैकेट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जयपुर-उदयपुर और अन्य शहरों में ऐसे स्पॉ-सैलन पर पुलिस छापा मार खुलासा कर चुकी है। हलांकि कई जगह लोगों का आरोप है कि यह सब पुलिस की चलते होता है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी एक्शन नहीं लिया जाता है।

यह भी पढ़ें-2nd क्लास तक पढ़े लड़के को दिल दे बैठी BA पास लड़की, पढ़ें राजस्थान के चुरू की अनोखी लव स्टोरी

 

Share this article
click me!

Latest Videos

महिला SDM पर टूट पड़ी घूंघट वाली आंटी, कुछ ना कर सकी पुलिस-VIDEO VIRAL
2029 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री? योगी-राहुल में किसका राजयोग है प्रबल
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
'हिम्मत कैसे पड़ गई...' BJP विधायक ने इंस्पेक्टर से कहा- अब आर-पार होगा
रायबरेलीः बाल काटने वाले नाई को राहुल गांधी ने भिजवाए 4 गिफ्ट