कहते हैं जब किसी को सच्चा प्यार होता है तो उसमें जाति-धर्म और पढ़ाई-लिखाई नहीं देखी जाती है। कुछ ऐसी ही अनोखी लव स्टोरी राजस्थान के चुरू जिले से सामने आई है। जहां एक बीए पास लड़की दूसरी क्लास पास लड़के को दिल दे बैठी। 

चुरू (राजस्थान). हमेशा कहा जाता है कि प्यार में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होता। लड़का और लड़की दोनों में भले ही एक पक्ष कमजोर हो लेकिन दोनों ही एक जैसे बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के चुरू जिले से सामने आया है। यहां पर एक 21 साल की बीए पास लड़की को दूसरी कक्षा तक पढ़े हुए लड़के से प्यार हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुरू जिले के सरदारशहर का है यह अनोखा प्यार

प्यार भी ऐसा हुआ कि लड़के के साथ जीवन बिताने के लिए वह लड़की घर छोड़कर लड़के के पास चली गई। अब पुलिस ने भी दोनों को एकसाथ भेज दिया। चुरू जिले के सरदारशहर में रहने वाली पूजा को पूनमचंद नाम के लड़के से प्यार हुआ। पूजा अपने घर से चली गई उसके बाद दोनों ने कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप का एग्रीमेंट बनवा लिया और साथ रहने लगे।

लड़की को खूब समझाया...लेकिन वो नहीं मानी

पूजा के लापता होने पर जब घरवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई तो पुलिस ने उसकी तलाश करना शुरू किया। पुलिस को पूजा पूनमचंद के साथ मिली। पुलिस ने दोनों को दस्तयाब किया और इसके बाद पुलिस थाने लाया गया। पुलिस के सामने घरवालों ने लड़की को खूब समझाया लेकिन वह नहीं मानी।

एक ही जिद पर अड़ी रीह पूजा

लड़की पूजा ने घरवालों को कह दिया कि वह रहेगी तो पूनमचंद के साथ ही। चाहे कैसे भी हालात हो वह उससे दूर नहीं जाएगी। इसके बाद पुलिस ने भी दोनों को साथ रहने की बात कही और वहां से भेज दिया।

'मुख्यमंत्री-मंत्री मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते', अलवर में क्यों वायरल हो रही यह महिला टीचर