दूल्हे के पिता के पास पहुंच गया दुल्हन का गंदा वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ...

Published : Nov 28, 2024, 05:50 PM IST
Churu

सार

शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं जब दूल्हे के पिता ने एक वीडियो के चलते बारात लाने से इनकार कर दिया। लड़की के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और अब वे कानूनी सलाह ले रहे हैं।

जयपुर. चूरू जिले की एक 23 वर्षीय लड़की की दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल टूट सकता है। यह लड़की अपने जीवन के सबसे खास दिन, यानी अपने निकाह के लिए तैयार थी, लेकिन उसकी खुशी उस समय चूर हो गई जब दूल्हे के पिता ने शादी से पहले ही बारात लाने से मना कर दिया। दूल्हे के पिता ने लड़की के दादा को बताया कि लड़की का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है, और इसके प्रमाण स्वरूप उनके पास एक अश्लील वीडियो भी है। इस घटना ने लड़की के परिवार को पूरी तरह से चौंका दिया और उनका विश्वास तोड़ दिया।

सामने आ गया दुल्हन का वो गंदा वाला वीडियो

दरअसल लड़की की सगाई सीकर जिले में हुई थी और जल्द ही उसकी शादी होनी थी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और घर में बारात का इंतजार हो रहा था। लेकिन जब बारात नहीं आई तो लड़की के दादा ने दूल्हे के पिता से संपर्क किया। दूल्हे के पिता ने बताया कि उनके पास लड़की का एक गंदा वीडियो आया है और इस वजह से शादी अब नहीं हो सकती। यह सुनकर लड़की के परिवार को सदमा लगा, और दादा ने अपनी पोती से इस बारे में पूछताछ की।

कॉलेज दोस्त ने खींची थीं चपुके से उसकी तस्वीरें

लड़की ने अपनी आपबीती बताते हुए बताया कि जब वह सूरत में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी, तब एक युवक जिशान ने उसका पीछा किया और उसकी कई तस्वीरें खींची। जिशान सीकर का रहने वाला था और उसने लड़की के साथ गलत तरीके से जान पहचान बनाने की कोशिश की। लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और कहा कि वीडियो भी जिशान ने ही बनवाया था। लड़की का परिवार अब कानूनी राय ले रहा है कि वह होने वाले दामाद के खिलाफ कोई एक्शन ले या फिर और किसी तरह इस  मामले को सेटल किया जाए।

 

यह भी पढ़ें-भोली सी सूरत-इरादे खतरनाक: कुंवारे रह जाना, लेकिन ऐसी लड़की से शादी नहीं करना

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी