सिर्फ 2 घंटे में दूल्हा और उसके परिवार के 6 लोगों को दुल्हन ने पिला दिया पानी!

Published : Aug 12, 2023, 12:41 PM ISTUpdated : Aug 12, 2023, 01:36 PM IST
Rajasthan news

सार

राजस्थान में आए दिन लुटेरी दुल्हनों के कारनामे सामने आ रहे हैं। फिर भी लोग सबक नहीं ले रहे। अब फिर चौंकाने वाला ममला जयपुर से है, जहां सुहागरात में ही दुल्हन अपनी ससुराल और दूल्हे को चूना लगाकर भाग गई। तीन महीने बाद अब दूल्हा पुलिस के पास पहुंचा है।

जयपुर, दो घंटे में ही दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार के छह लोगों को तारे दिखा दिए। सेवा के नाम पर सबको पानी पिलाया, उसके बाद सब ऐसा सोऐ कि अगले दिन दोपहर को ही जागे। इस बीच रात में पूरा घर साफ कर दुल्हन निकल ली। चार लाख रुपए देकर दुल्हन लाई गई थी, चार लाख बीस हजार रुपए के जेवर और कैश लेकर वह फरार हो गए। दो महीने तक दूल्हा कभी यूपी और कभी जयपुर दुल्हन को तलाश करता रहा, लेकिन ना तो दुल्हन मिली, ना शादी कराने वाले पकड में आ रहे हैं। अब वह थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया है। पुलिस को काफी सारे फोटो दिए गए हैं। जयपुर शहर की तुंगा थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।

पी की रहने वाली प्रियंका नाम की लड़की से हुई थी संतोष की शादी

पुलिस ने बताया कि पाटन गांव में रहने वाले दूल्हे ने केस दर्ज कराया है। उसकी उम्र करीब 38 साल है। पिछले साल उसे उसका यूपी निवासी दूर का एक रिश्तेदार मिला। उसका नाम संतोष था। संतोष ने कहा कि यूपी की रहने वाली प्रियंका नाम की एक लड़की जानकारी है, शादी को तैयार है, लेकिन करीब दो लाख रूपए देने होंगे परिवार गरीब है इसलिए। दूल्हा तैयार हो गया और परिवार को भी मना लिया। इस साल अप्रेल के महीने में शादी की तैयारी शुरू कर दी गई। इससे पहले दूल्हन के परिवार को दो लाख रुपए दे दिए गए। लेकिन संतोष और दुल्हन के अन्य फर्जी रिश्तेदारों ने दो लाख बीस हजार रुपए और ले लिए। उसके बाद अप्रेल में शादी हो गई। दूल्हा बस भरकर यूपी ले गया और वहां खुद के खर्च पर शादी की।

तीन महीने तक दुल्हन की तलाश करता दूल्हा...अब पहुंचा पुलिस के पास

1 मई को दुल्हन को जयपुर लाया गया। शाम को वह दूल्हे के साथ उसके घर पहुंची। शाम से ही परिवार की सेवा में जुट गई। देर रात करीब बारह बजे अपने कमरे में जाने से पहले परिवार को खाना खिलाया और पानी पिलाया। उसके बाद खुद ने खाना खाया। फिर कमरे में चली गइ्र। पति, सास, ससुर और अन्य रिश्तेदार खुश थे। रात एक बजे दूल्हा कमरे में पहुंचा। दोनो बातचीत करने लगे और फिर दूल्हा सो गया। दो मई की दोपहर मे सब जागे तब पता चला कि पीने के पानी में सभी को नशा दिया गया है। घर से चार लााख रुपए के जेवर चुराकर रात दो बजते ही दुल्हन गायब हो गई। तीन महीने तक दुल्हन की तलाश करता दूल्हा थक हारकर अब थाने पहुंचा है और कल शाम केस दर्ज कराया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची