सुहागरात बाद में मनाऊंगी पहले बाबा बाघेश्वार पास चलो, दुल्हन ने किया शर्मनाक काम

Published : Dec 03, 2024, 11:48 AM IST
bride shameful act

सार

शादी के बाद दुल्हन ने बाघेश्वर धाम जाने की जिद की। ससुराल वाले उसे ले भी गए, लेकिन वापसी में दुल्हन फरार हो गई। पुलिस ने दुल्हन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

सिरोही. राजस्थान में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में यहां पर लुटेरी दुल्हन की कई गैंग एक्टिव है। सिरोही जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी होने के बाद दुल्हन बागेश्वर धाम जाने के लिए जिद करती रही। ससुराल के लोग उसे वहां लेकर गए वहां से लौटने के दौरान रास्ते में ही वह फरार हो गई। हालांकि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया गया है।

अमरावती महाराष्ट्र में हुई थी शादी

एसपी अनिल कुमार ने बताया कि स्वरूपगंज थाने में अशोक कुमार के द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया की दलाल के द्वारा उसकी शादी दूसरे समाज में करवाई गई। शादी के बदले ढाई लाख रुपए लिए गए और फिर उसका रिश्ता अमरावती महाराष्ट्र में तय करवाया। लड़की का नाम सुषमा अभ्यंकर था। परिवार के लोग अशोक के परिवार से मिलने के लिए उसके गांव भी आए। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर कासिंद्रा में शादी के सभी कार्यक्रम हुए।

पहले बाबा के पास चलो फिर मनाऊंगी सुहागरात

शादी के कार्यक्रम होने के बाद दुल्हन ने जिद करी कि उसे बाबा बागेश्वर धाम जाना है। ऐसे में परिवार ट्रेन के जरिए बागेश्वर धाम पहुंच गया। वहां से लौटने के बाद परिवार सालासर मंदिर में भी दर्शन करने के लिए गया। यहां दर्शन के बाद दुल्हन सुषमा फरार हो गई।

राजस्थान में ही आते हैं ऐसे शर्मनाक मामले

मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी सुषमा, कैलाश, सिंधु और राजकन्या को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया और वहां से जेल भिजवा दिया गया। आपको बता दें कि राजस्थान में औसत हर महीने पांच से छह लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आते हैं।

यह भी पढ़ें-भाई रोजाना बहन से बनाता संबंध, मामा की जगह बन गया बाप...किसी को पता भी नहीं

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट