भरतपुर में हादसा, खेलते-खेलते पोखर में गिरे भाई-बहन, जब तक निकाला टूट चुकी थीं सांसें

Published : Sep 29, 2023, 06:30 PM IST
pond

सार

भरतपुर में एक पोखर के पास खेलते-खेलते दो भाई बहन गहरे पानी में समा गए। उनकी मां ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों की जान चली गई।

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में आज दोपहर में बड़ी घटना हो गई है। भरतपुर जिले में एक पोखर में नहाने के दौरान भाई-बहन डूब गए। दोनों बच्चों को बचाने के लिए उनकी मां ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन वह खुद डूबने लगी। लोगों ने मां को तो बचा लिया लेकिन बच्चों को नहीं बचा सके।‌ घटना भरतपुर जिले के सीवर थाना इलाके की है।

पोखर के पास खेलने गए थे बच्चे
सेवर थाना पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित एक गांव के बाहर पानी के पोखर में यह घटना हुई है। गांव के चार बच्चे अपने माता-पिता को बिना बताए पोखर में खेलने चले गए थे।‌ उनमें गांव में रहने वाला 10 साल का नंदू और 6 साल की उसकी बहन निशु भी थी। चारों बच्चे पानी के नजदीक खेल रहे थे, इसी दौरान निशु और नंदू पानी के नजदीक चले गए और दोनों का पैर फिसल गया। दोनों पोखर में गिर गए। 

इसपर उनके साथ खेल रहे दोनों बच्चे घबरा गए। वे दौड़ते हुए गांव पहुंचे और निशु की मां रचना को इसकी जानकारी दी। रचना दौड़ते हुए वहां आई और बिना सोचे पानी में कूद गई। गांव के लोग भी वहां पहुंचे।

आरबीएम अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किए गए
दोनों बच्चों और मां को पानी से बाहर निकाल लिया गया। तीनों को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने निशु और नंदू को मृत घोषित कर दिया।‌ रचना की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसके सामने ही उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस कारण वह सदमे में है। इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल