राजस्थान: दुल्हन का खौफनाक कांड, अब जिंदगी-मौत के बीच झूल रही 7 लोगों की जान

राजस्थान के बूंदी जिले में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पूरे ससुराल परिवार को खाने में जहर देकर बेहोश कर दिया और फिर फरार हो गई। परिवार को शक है कि दुल्हन को उसके प्रेमी ने इस काम में साथ दिया है।

sourav kumar | Published : Sep 13, 2024 6:58 AM IST

राजस्थान क्राइम न्यूज। राजस्थान के बूंदी जिले में बड़ी घटना सामने आई है। पिछले महीने शादी होकर आई नई-नवेली दुल्हन ने पूरे ससुराल वालों को ही जहर दे दिया। इसके लिए उसने खाने में इतना जहर मिलाया कि पूरा परिवार बेहोश हो गया। घटना के बारे में खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों ने देखा कि बगल वाले घर में कोई नहीं दिख रहा है और न ही किसी की आवाज आ रही है। तभी उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने घर के अंदर जाने का फैसला किया। लेकिन अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

पड़ोसियों ने देखा कि घर में मौजूद सभी लोग सो रहे हैं और उनकी बहू कही दिखाई नहीं दे रही है। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दबलाना थाना पुलिस ने बताया कि धारधड़ी गांव में दुर्गा शंकर गुर्जर के परिवार के साथ यह घटना हुई है। दुर्गा शंकर ने पिछले महीने की 22 तारीख को ही शादी की थी। वह बूंदी के ही नैनवा कस्बे से नाता प्रथा के तौर पर दुल्हन लाया था। हालांकि, बीती रात उसने पूरे परिवार के खाने में जहर मिला दिया और खुद बाइक से फरार हो गई।

Latest Videos

दुल्हन के प्रेमी पर परिवार वालों का शक

पूरे मामले में परिवार का मानना है कि इस काम में दुल्हन का साथ और किसी ने भी दिया है, जो उसका प्रेमी हो सकता है। वह बाइक पर दुल्हन को लेकर निकल गया। इस घटना के बाद पति दुर्गा शंकर, जेठ मुखराज, ससुर कानाराम समेत परिवार के 7 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है जिसकी उम्र करीब आठ साल है।

राजस्थान में नाता प्रथा क्या है?

राजस्थान की कुछ जातियों में नाता प्रथा काफी प्रचलित है। इसके तहत शादी-शुदा महिला अपने पति को छोड़कर किसी दूसरे पुरुष के साथ रह सकती है। इसके अलावा विवाहित पति भी किसी दूसरी औरत के साथ रह सकता है। इस केस में दोनों की सहमति जरूरी मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: 8th क्लास के छात्र पर 9वीं के लड़कों ने चाकू से किया हमला, वजह कर देगी हैरान

Share this article
click me!

Latest Videos

2029 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री? योगी-राहुल में किसका राजयोग है प्रबल
'हिम्मत कैसे पड़ गई...' BJP विधायक ने इंस्पेक्टर से कहा- अब आर-पार होगा
छोटे खिलाड़ी के लिए जमीन पर बैठे मोदी #Shorts
CJI के घर PM मोदी की गणपति पूजा पर विपक्ष को क्यों लगी मिर्ची? BJP ने धो डाला
Akhilesh Yadav ने क्यों यूपी को बता दिया फर्जी एनकाउंटर की राजधानी #Shorts