राजस्थान में बड़ी घटना: गुरुकुल में लगी भीषण आग, बच्चे जिंदा जले

Published : Oct 03, 2024, 02:53 PM ISTUpdated : Oct 03, 2024, 02:54 PM IST
Rajasthan

सार

राजस्थान के बूंदी जिले के एक गुरुकुल में आज तड़के आग लगने से तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा था या किसी ने जानबूझकर आग लगाई थी।

बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले से बड़ी खबर है। जिले के देई थाना इलाके में स्थित एक गुरुकुल में आज तड़के बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास हुआ। यह किसने किया या फिर यह कोई हादसा है.... इस बारे में फिलहाल जांच की जा रही है। लेकिन इस घटना के बाद तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कुछ अन्य बच्चों का उपचार गुरुकुल में ही किया गया है।

मासूम बिस्तर पर थे और आग बेड तक जा पहुंची

दरअसल तलवास गांव में एक प्राचीन गुरुकुल हैं। वहां वेदपाठ के साथ ही अन्य विषयों का ज्ञान भी दिया जाता है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को यहीं रखा जाता है। बच्चों को यहां के नियमों की पालना करनी होती है। उनको वेद पाठ में निपुठ किया जाता है। जिसके लिए तीन साल तक का समय लग जाता है। इसी गुरुकुल में आज तड़के एक कमरे में आग लग गई। कमरे में करीब छह बच्चे थे। उनके गद्दे जले हुए मिले हैं। गद्दे जलने से तीन बच्चे झुलस गए, जिनकों बूंदी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से मचा हड़कंप

आज सवेरे देई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस कोई नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बच्चों से पूछताछ की तो पता चला कि अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। आग किसने लगाई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। आग में झुलसने के कारण शिवशंकर, अभिजीत और नितेश घायल हो गए हैं। तीनों राजस्थान के अलग अलग शहरों के रहने वाले हैं। पुलिस ने अस्पताल जाकर उनके पर्चा बयान दर्ज किए हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैंड, बाजा, बारात...फिर 'फैमिली इमरजेंसी'! 3 राज्यों की 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का खौफनाक सच!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल