राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: कार चिपककर हो गई गोल, टुकड़ों में मिलीं 6 लाशें

Published : Sep 15, 2024, 08:35 AM IST
 Khatu Shyam Mela

सार

राजस्थान के बूंदी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब देवास, मध्य प्रदेश से खाटू श्याम जी दर्शन के लिए जा रही एक कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

सीकर. राजस्थान के बूंदी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। आज तड़के करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ है। इस हादसे में कार पूरी तरह से नष्ट हो गई है। कार में सवार लोगों के शव कार को काटकर निकाले गए हैं। एमपी में रहने वाले परिवार को सूचित कर दिया गया है।

एक्सीडेंट इतना भयानक कि 4 ने मौके पर ही दम तोड़ा

बूंदी जिले के हिंडौली मेंं हुए हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना बूंदी टनल से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर घटित हुई। एमपी के देवास से नौ लोग खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आ रहे थे।  लेकिन तड़के करीब साढ़े चार बजे कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की बाहर निकालने के दौरान जान चली गई। तीन की हालत बेहद गंभीर है।

खाटू श्याम के इस मेले में देश भर से भक्त आ रहे 

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार है। उसके बारे में पड़ताल कर रहे हैं। जिन लोगों की मौत हुई है उनके शव कई हिस्सों में बंट गए हैं। उनके परिवार के लोगों से संपर्क किया गया है। वे लोग देवास से रवाना हो गए हैं और कुछ समय के बाद बूंदी पहुंच रहे हैं। इस हादसे में जो तीन लोग घायल हैं, उनकी हालत गंभीर है। वे कुछ बता नहीं पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियदर्शनी एकादशी 14 सितंबर यानी कल थी, साल में एक बार आने वाली इस एकादशी पर खाटू में बड़ा मेला भरता है। दो दिन के इस मेले में शामिल होने के लिए भक्त देश भर से आते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट
Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी