राजस्थान में गोलीबारीः भाजपा नेता के एकलौते बेटे को इतनी गोलियां मारी, नल से पानी बहने जैसे बॉडी से बहा खून

Published : Feb 03, 2023, 11:01 AM ISTUpdated : Feb 03, 2023, 11:29 AM IST
goli mari

सार

राजस्थान में एक बार फिर गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गुरुवार की शाम भाजपा नेता के बेटे को इतनी गोलियां मारी की ज्यादा खून बहने से मौके पर ही उसकी जान चली गई। गोलीकांड में इस गैंग का हाथ होना आ रहा सामने।

चित्तौडगढ़ ( chittorgarh). गुरुवार शाम राजस्थान में फिर से गोलियां चली। इस बार भी तो एक युवक के शरीर में आठ गोलियां मार दी गई। कई तो आरपार हो गई और कई शरीर में ही फंस गई। खून ऐसे निकलता रहा जैसे किसी ने नल खोल दिए हों....। मौके पर ही जान चली गई। जिसकी हत्या की गई है उसका नाम विकास है और वह 28 साल का था। विकास आंजना अपने दोस्त ललित की बेटी की मौत होने के बाद अपने दो साथियों के साथ उसकी गमी के शामिल होकर लौट रहा था। इस दौरान चित्तौड के निंबाहेड़ा इलाके में उसे गोली मार दी गई।

जिस गैंग से चल रही थी रंजिश, उसी ने ली जान

गुरुवार शाम की इस घटना के बाद देर रात पुलिस को जानकारी मिली है कि उसकी रंजिश जिस गैंग से चल रही थी उस गैंग ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत मे लिया है। विकास आंजना मंत्री उदय लाल आंजना के गांव का था। वह अपने गांव से निंबाहेडा की ओर आया था और सब जेल के सामने उसकी हत्या कर दी गई।

पिता पुत्र दोनो भाजपा कार्यकर्ता

पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ बंटी के पिता बापूलाल आंजना बूथ कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। पिता और पुत्र दोनो वर्तमान मे भी भाजपा के कार्यकर्ता थे। विकास किसान था और कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी एक साल की बेटी भी थी। उधर पुलिस ने कहा कि विकास पर तस्करी और मारपीट के कई केस दर्ज थे। जिनकी जांच भी चल रही थी। संभव है कि विरोधी गैंग ने ही उसकी हत्या की है। उसके सिर में चार गोलियां मार दी गई और शरीर में चार गोलियां मिली हैं।

पुलिस ने कहा कि इस पूरी घटना का सीसी फुटेज भी सामने आया है। इसी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। एमपी बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी गई है। बाइक पर सवार आरोपी तीन बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े- दिनदहाड़े गैंगवार से दहल गया राजस्थान, दूसरे गुट के मुखिया को बीच रास्ते भून दिया, गंभीर हालत में हुआ भर्ती

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट