वाह गुरुजी...कमाल हो आप: टीचर ने छात्रों से कटवा ली खेत की पूरी फसल, बोला-अच्छे नंबर दूंगा

Published : Sep 21, 2023, 10:42 AM IST
Churu News

सार

राजस्थान के चूरू जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी टीचर इतने बड़े वाले निकले कि उन्होंने छात्रों को अच्छे नंबर का झांसा देकर उनसे अपने पूरे खेत की फसल कटवा ली।

चूरू. राजस्थान में सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले एक बड़े गुरुजी ने कमाल कर दिया। कई बीघा के अपने फार्म हाउस में खड़ी फसलें बच्चों से कटवा ली। बच्चे उनके स्कूल में पढ़ते हैं.... । फसल कटाने के बाद कहा अच्छे नंबर दूंगा टेंशन मत लो। धूप में फसल काटने के बाद कई बच्चे बीमार हो गए तब जाकर पूरा मामला खुलकर सामने आया। परिजनों का दबाव पड़ा तो अब गुरुजी को एपीओ कर दिया गया है। लेकिन बच्चों के परिजन गुरुजी का सस्पेंशन चाहते हैं और विरोध कर रहे हैं। पूरा मामला राजस्थान के चूरू जिले से जुड़ा हुआ है।

स्कूल के छात्रों को बना दिया मजदूर

दरअसल चूरू जिले में सरदार शहर कस्बे के रूपलीसर गांव में स्थित सरकारी स्कूल का यह पूरा मामला है। यहां पर प्रधानाचार्य राधेश्याम ने बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को किसान बना दिया। बच्चों को अपने फार्म हाउस पर ले गए और कहा कि जो भी फसल काटेगा उसे रूपए भी देंगे और बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर भी देंगे।

'बच्चों को खुश कर दूंगा टेंशन मत लो...मेरी फसल काट दो'

बच्चे गुरुजी की बातों में आ गए और देखते ही देखते पूरा खेत साफ कर डाला। उसके बाद बच्चे घर गए तो बीमार हो गए। पता चला कि गुरुजी ने फसल कटाई है तो परिवार ने स्कूल में आकर विरोध करना शुरू कर दिया। पहले तो गुरुजी ने सिरे से इसे खारिज कर दिया, बाद में जब दबाव बना तो कहा कि मेरे ही स्कूल के बच्चे हैं, मैं सब मैनेज कर लूंगा, बच्चों को खुश कर दूंगा टेंशन मत लो कोई भी। बाद में शिक्षा विभाग तक मामला पहुंचा तो अब गुरुजी को एपीओ कर दिया गया है। बच्चों के बयान लिए जा रहे हैं और अब गुरुजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट