राजस्थान में गैस सिलेंडर हादसा, शादी वाले घर में एक के बाद एक फूटे 10 सिलेंडर, शादी से पहले घर में मचा तांडव

Published : Mar 01, 2024, 06:38 PM IST
gas

सार

राजस्थान के चुरू जिले में शुकवार को एक भीषण गैस सिलेंडर हादसा हो गया। जिसमें एक के बाद एक 10 गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भागे, क्योंकि गैस सिलेंडर भी फूट फूटकर दूर दूर तक जाकर गिर रहे थे। 

चुरू. राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ तहसील में स्थित जानंदवा के बिका की ढाणी गांव में चार और छह मार्च को बहन और भाई की शादी होनी है। 4 मार्च को बारात गांव से रवाना होगी, 6 मार्च को दूल्हा बारात लेकर पहुंचेगा। लेकिन इस शादी के घर में आज बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में लाखों रुपए का दहेज का सामान जलकर खाक हो गया। लेकिन यह अच्छा रहा कि किसी की जान नहीं गई। अन्यथा शादी वाले घर में मातम पसर जाता।

10 गैस सिलेंडर फटे

मकान में रहने वाले सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज करीब 11 बजे मकान में शादी की तैयारी चल रही थी। एक कमरे में करीब 11 सिलेंडर रखे हुए थे,  जिन्हें रिश्तेदारों और परिचितों के यहां से जमा किया गया था। अचानक एक सिलेंडर में गैस लीकेज हुई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते 10 सिलेंडर फट गए। एक सिलेंडर तो करीब ढाई सौ मीटर दूर एक खेत में जाकर गिरा। कुछ सिलेंडर पड़ोस में रहने वाले लोगों के घरों में जा घुसे।

जलकर खाक हो गया लाखों का दहेज

सूर्य प्रकाश ने बताया कि उसकी शादी 4 मार्च को है और बहन सविता की शादी 6 मार्च को है। शादी में करीब 4 से 5 लाख रुपए का दहेज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घर भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। आसपास के घरों में भी नुकसान हुआ है। सिलेंडर फटने से लगी आग के कारण एक दमकल को मौके पर बुलाया गया और 1 घंटे बाद आग काबू की जा सकी।

एक साल पहले हुई थी 33 लोगों की मौत

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय करीब 7 से 8 मेहमान घर में मौजूद थे। गनीमत रही कि वे लोग ज्यादा चोटिल नहीं हुए। उल्लेखनीय है इसी तरह से साल 2022 में दिसंबर के महीने में जोधपुर जिले में बड़ा सिलेंडर हादसा हुआ था। इसमें 33 लोगों की मौत हुई थी, 60 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी