खौफनाक क्राइमः पत्नी ने बिजली का तार देने में देरी क्या की पति ने कर दिए टुकड़े, नजारा देख सदमें आए बेटे

Published : Jan 29, 2023, 02:21 PM IST
क्राइम

सार

राजस्थान के चूरू शहर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां मामूली सी बात पर एक पति ने अपनी पत्नी के टुकड़े- टुकड़े कर दिए। फिर बॉडी को झोपड़ी में छुपा हुआ फरार। मां को खोजते आए बच्चों ने झोपड़ी में झांककर देखा तो सदमें में आए। 

चूरू (churu). राजस्थान के चूरू जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद माहौल इतना खराब हुआ कि पति ने पत्नी की गर्दन काट दी। कुल्हाड़ी से एक ही बार किया और गर्दन आधे से ज्यादा लटक गई। उसके बाद हाथ, पैरों पर भी कुल्हाड़ी से दर्जनों वार किए। शरीर के कटे हुए अंगों को झोपड़ी में बंद करके पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूरी घटना साहवा थाना इलाके की है।

पत्नी के टुकड़े- टुकड़े कर आरोपी पति हुआ फरार

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि भडंग गांव में रहने वाले कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी को मार दिया। कृष्ण कुमार की शादी करीब 22 साल पहले विमला से हुई थी। 40 साल की विमला अपने पति और दो बच्चों के साथ खेत पर झोपड़ी बनाकर रहती थी। 2 दिन पहले खेत में फसल को पानी देने पर विवाद हो गया। इस विवाद को तो परिवार ने शांत कर लिया, लेकिन उसके बाद कृष्ण कुमार मौके की तलाश में रहने लगा। उसने मौका पाकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

स्कूल से लौटे बच्चे, झोपड़ी का नजारा देख सदमे में आए बच्चे

जिस समय पत्नी की हत्या की गई उस समय 12 और 15 साल के दो बेटे स्कूल गए हुए थे। वापस लौटे तो माता-पिता को खेत में नहीं पाया। झोपड़ी का दरवाजा भी बाहर से बंद था। बड़ा बेटा दरवाजा खोलकर अंदर गया तो चीखता हुआ बाहर दौड़ा। गांव के लोग मौके पर जमा हुए, तो पुलिस को सूचना दी गई। मां की लाश के टुकड़े देखकर दोनों बेटे सदमे में है।

पुलिस ने लाश को मुर्दाघर में रखवाया है। विमला के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पति कृष्ण कुमार के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर एक ही झटके में दोनों बेटे अनाथ हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।.

इसे भी पढ़े-पन्ना में दिल दहला देने वाली वारदात, मशहूर व्यवसायी ने पत्नी समेत खुद को गोली मार दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी