महेंद्र सिंह धोनी के लिए अपने खून से लिखा लेटर, कौन है ये शख्स और क्यों माही को भेजा ऐसा पत्र

Published : Jun 28, 2023, 12:08 PM ISTUpdated : Jun 28, 2023, 12:45 PM IST
m.s dhoni

सार

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के दुनियाभर में लाखों फैन हैं। माही के लिए जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। राजस्थान के भीलभाड़ा में एक ऐसा फैन है, जिसने माही को बुलाने के लिए अपने खून से लेटर लिखा है। चर्चा है कि धोनी युवक से मिलने राजस्थान जा सकते हैं

जयपुर. जब भी बात क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की आती है तो कोई भी यह नहीं कह पाता कि धोनी उन्हें पसंद नहीं है। जब भी चर्चा छोड़ती है तो लोग घंटो तक महेंद्र सिंह धोनी की बातचीत करते रहते हैं। मतलब सभी लोग महेंद्र सिंह धोनी के फैन है। लेकिन क्या आप जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी का राजस्थान में एक अनोखा फैन भी है। जो जल्द ही एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रहा है। राजस्थान के फैन ने महेंद्र सिंह धोनी को बुलाने के लिए बकायदा अपने खून से लिखा एक लेटर भी भेजा है।

भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है धोनी का यह जबरा फैन

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैन विजेश कुमार की। जो अपने गांव में 7 जुलाई को क्रिकेट प्रतियोगिता हैप्पी बर्थडे वर्ल्ड कप का आयोजन करवाने जा रहे हैं। इसी के लिए महेंद्र सिंह धोनी को विजेश ने अपने खून से लिखा इनविटेशन कार्ड भेजा है। इतना ही नहीं इस इनविटेशन कार्ड में आई लव यू माही भी लिखा हुआ है।

यह फैन राजस्थान में करा रहा है क्रिकेट प्रतियोगिता...

आपको बता दें कि जो प्रतियोगिता विजेश कुमार आयोजित करवाने जा रहे हैं इसमें रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट 1 जुलाई है। इस प्रतियोगिता में पांच अलग-अलग ग्राउंड में मुकाबले करवाए जाएंगे। पूरी प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही है। विजेता टीम को 31000 और उपविजेता टीम को 16000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले राजस्थान में क्रिकेट प्रतियोगिता कई बार आयोजित हुई लेकिन किसी फैन द्वारा इस तरह का आयोजन करना पहली बार ही होगा।

फैन से मिलने जा सकते हैं धोनी

इस प्रतियोगिता को लेकर बकायदा पूरे गांव में खुशी का माहौल है। केवल विजेश ही नही बल्कि गांव के सभी लोग प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। गांव के महंत रामदास महाराज भी इन लोगों को काफी ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि अब देखना यह होगा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी अपने इसे फैन के बुलावे पर आते हैं या नहीं। वही आपको बता दें कि राजस्थान में हर साल क्रिकेट की सैकड़ों प्रतियोगिताएं होती है। हाल ही में राजस्थान में हुई एक क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को करीब 5 लाख का नगद पुरुस्कार दिया गया था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जोश, रफ्तार और मौत..140 की स्पीड से भिड़ी कार के उड़े परखच्चे, कार में तड़प-तड़प 4 दोस्तों ने तोड़ा दम
Success Story: 11 की उम्र में शादी, 20 में पिता बने रामलाल ने कैसे क्रैक किया NEET एग्जाम