
दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में बारात लेकर गए दूल्हे की पिटाई हो गई। इतना ही नहीं लड़की के घरवालों ने दूल्हे के परिवार वालों को भी पीट दिया। इसके बाद दूल्हे के चाचा को पकड़कर वहीं बैठा लिया। लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं लिया तो बाराती वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत करवाया।
दूल्हे को इतना पीटा की फाड़ दिए सारे कपड़े
दरअसल दौसा के मंडावर इलाके में नांगल गांव में लखन मीणा की बेटी निशा की शादी दौसा जिले के ही रहने वाले विजेंद्र से होनी थी। बारात दुल्हन के घर पहुंच गई। दूल्हे के परिवार के लोग जश्न मनाते रहे। लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन फेरों में बैठने वाले थे। उसी वक्त दूल्हे के पिता ने लड़की के पिता को कहा कि उन्हें शादी में दहेज के रूप में बोलेरो गाड़ी चाहिए। फिर क्या था धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया लड़की के घर वालों ने बारातियों को बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि दूल्हे के कपड़े तक फाड़ दिए।
दूल्हे और चाचा को दुल्हन के घरवालों ने बनाया बंधक
लगातार बढ़ते विवाद को लेकर बारात में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। वहीं लड़की के घर वालों ने दूल्हे और उसके चाचा को बंधक बनाकर अपने पास ही रख लिया। पुलिस ने मौके से दोनों को छुड़वाया। अब गांव की स्थानीय पंचायत ने फैसला किया है कि इस लड़के से लड़की की शादी नहीं होगी। निशा के लिए अब दूसरा दूल्हा देख कर उससे शादी करवाई जाएगी।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।