राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्राः राजनाथ ने कहा- चंद्रयान-सूर्ययान सब लॉन्च हो गया, 20 साल में राहुलयान लॉन्च ना हो सका

Published : Sep 04, 2023, 04:42 PM ISTUpdated : Sep 04, 2023, 05:27 PM IST
Rajnath 10

सार

राजस्थान के जैसलमेर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जैसलमेर आए। यहां उन्होंने सीएम गहलोत और राहुल गांधी पर निशाना साधा तो मोदी सरकार के कार्य गिनाने के साथ वसुंधरा की प्रशंसा की।   

जैसलमेर। राजस्थान में चुनाव से पहले भाजपा की ओर से शुरू की गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पार्टी के दिग्गज नेता भी जान फूंकने आ रहे हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान की जनता को साधने के लिए जैसलमेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की जबकि अशोक गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। अपने भाषण में रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा। 

लगातार तीन दिन शीर्ष नेतृत्व का राजस्थान दौरा
ऐसा पहली बार हुआ है कि लगातार तीन दिन तक रोज भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता राजस्थान आए हों। 2 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सवाई माधोपुर आए। इसके बाद 3 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए थे। 

रामदेवरा दरबार में टेका मत्था
जैसलमेर आने पर राजनाथ सिंह ने सबसे पहले रामदेवरा दरबार के दर्शन किए और वहां पूजा की। जैसलमेर में सभा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को रिपीट होने से कोई नहीं रोक सकता।‌ उन्होंने कहा कि जैसलमेर मेरे दिल में विशेष जगह रखता है क्योंकि यह वीरों की भूमि है और यह तपोभूमि होने के साथ-साथ अणु भूमि भी है। यह धरती एक नहीं, पांच-पांच परमाणु परीक्षण की साक्षी रही है।

पढ़ें. भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पुलिस ने शहर ने घुसने से रोका, धरने पर बैठे कई बड़े नेता

राहुल गांधी पर किया ये कमेंट
राजनाथ सिंह ने कहा कि हम मंगलयान, चंद्रयान, सूर्ययान की बात करते हैं। मंगलयान और चंद्रयान लॉन्च होकर लैंड भी हो चुके हैं। सूर्ययान भी हमने लॉन्च कर दिया है, लेकिन 20 साल से राहुल यान लॉन्च नहीं हो सका है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि जब चंद्रयान-2 की लैंडिंग के समय परेशानी आई तो वह वैज्ञानिकों के पास पहुंचे और उन्हें दिलासा दिया। उन्हें फिर से कोशिश करने के लिए हिम्मत दी और इसी का परिणाम है कि अब हम चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग कर सके हैं। 

मोदी सरकार के कार्यों की सराहना 
राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 9 सालों से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। भारत सरकार को देशवासी ही नहीं दुनिया भर के लोग उम्मीद और हसरत भरी निगाहों से देखते हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 में हजारों की संख्या में ऐसे गांव थे जिनमें कच्ची सड़क भी नहीं थी, लेकिन आज 2023 में 99 फ़ीसदी गांव में पक्की सड़कें हैं। 2014 के बाद से अब तक 3 लाख 60,000 किलोमीटर सड़कें ग्रामीण इलाकों में बनाई गई हैं।‌ राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे के लिए कहा कि उन्हें दो बार मुख्यमंत्री होने का सौभाग्य मिला है अब फिर से परीक्षा की घड़ी है।

पढ़ें राजस्थान में अमित शाह बोले-बनिए का बेटा हूं कांग्रेस का हिसाब लेकर चलता हूं

राजनाथ सिंह तीसरी परिवर्तन यात्रा रवाना करने आए थे जैसलमेर
राजनाथ सिंह राजस्थान में भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा को रवाना करने के लिए जैसलमेर आए थे। यह महीना भारतीय जनता पार्टी के लिए यात्राओं की शुरुआत लेकर आया है। पहली सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देव दर्शन यात्रा शुरू की थी और अब यहां यात्राओं का सिलसिला जारी है।  

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच