सीएम गहलोत को हाईकोर्ट से राहत नहीं, डीफेमेशन केस में पेशी पर जाना पड़ेगा दिल्ली, जानें पूरा मामला

Published : Sep 19, 2023, 06:15 PM IST
gehlot

सार

विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शेखावत की ओर से चल रहे मानहानि के केस में कोर्ट ने गहलोत की पेशी पर न आने की याचिका खारिज कर दी है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से चलाए जा रहे मानहानि के केस मेंं आज सुनवाई हुई। मामले में मुख्यमंत्री गहलोत ने दिल्ली में चल रहे इस केस में पेश नहीं होने के लिए याचिका लगाई गई थी, लेकिन इसे कोर्ट ने खारिज कर दी है। यानी अब मानहानि का केस भी चलेगा और सीएम गहलोत को दिल्ली में पेशी पर होना भी होगा। यह पूरा मामला हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का है।

गहलोत ने शेखावत पर चिंटफंड घोटाले का आरोप लगाया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के रहने वाले हैं। मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी जोधपुर के ही निवासी हैं। दोनों के बीच में अक्सर राजनीतिक मुद्दों को लेकर तीखी बहस होती है। लेकिन कुछ महीना पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि राजस्थान में सबसे बड़ी चिटफंड कंपनी में घोटाला हुआ है। सारा पैसा कंपनी के डायरेक्टर ने गजेंद्र सिंह की कंपनी में लगाया जिसे वह डकार गए। इससे राजस्थान के लाखों निवेशकों के पैसे डूब गए हैं।

पढ़ें चुनाव से पहले भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का गहलोत सरकार पर हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

शेखावत ने गहलोत पर ठोका मानहानि का केस
इस तरह के बयानों के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऊपर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का केस ठोक दिया। इस केस में सुनवाई शुरू हुई लेकिन किसी न किसी कारण से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वहां पेश नहीं हुए और लगातार इस केस की सुनवाई आगे बढ़ती रही।

गहलोत ने याचिका में पेशी पर आने से मांगी थी छूट
पिछली सुनवाई को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वकील ने कोर्ट में याचिका लगाई की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस केस में जमानत दी जाए और उनको पेशी से छूट दी जाए। यह पेशी 14 सितंबर को थी और 14 सितंबर को दोनों ही बड़े नेता पेश नहीं हो सके थे। दोनों के वकीलों के बीच में तीखी नोंक झोंक हुई थी और बाद में कोर्ट ने 19 सितंबर के लिए यह फैसला सुरक्षित कर लिया था।

पढ़ें राजस्थान में CM गहलोत का परिवार भी सुरक्षित नहीं, सच्चाई बताती है ये खबर...भाई को भी नहीं छोड़ा

गहलोत की याचिका रद्द
आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फैसला सुना दिया है और उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पेश की गई याचिका को रद्द कर दिया है। जज ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में जो तारीख है इस तारीख पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को व्यक्तिगत दिल्ली में पेश होना होगा और उसके बाद कोर्ट जमानत का फैसला करेगी।

चुनाव से ठीक पहले इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तगड़ी टेंशन दे दी है।‌ यह पूरा घटनाक्रम संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले को लेकर चल रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच