राजस्थान में दिल्ली की श्रद्धा जैसा हत्याकांड: महिला को कई टुकड़ों में काटा, बीकानेर में लाश-जोधपुर में मिला सिर और हाथ

Published : Jun 21, 2024, 02:48 PM ISTUpdated : Jun 21, 2024, 04:26 PM IST
murder case in Rajasthan

सार

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक कांड राजस्थान में हो गया है। आरोपी ने महिला के कई टुकड़े कर दिये, महिला का शव बीकानेर में मिला और सिर व हाथ जोधपुर जिले में मिले हैं। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन इस घटना से हड़कंप मच गया है।

जोधपुर. दिल्ली में हुए श्रद्धा कांड को कोई नहीं भूल सका है। वह इतना सनसनीखेज था कि उसकी जांच कर रहे अफसर तक हैरान थे। श्रद्धा से भी बडा एक मामला अब राजस्थान में सामने आया है। कई जिलों में एक महिला के शरीर के कटे हुए अंग मिले हैं।‌ पुलिस फिलहाल उसका नाम पता, पता करने की कोशिश कर रही है।

नाले में मिला महिला का सिर

जोधपुर जिले के रातानाडा थाना इलाके में एक गंदे नाले में आज एक महिला का सिर मिला है। प्लास्टिक के एक बोरे में उसका सर और कुछ दूर दूसरे बोरे में उसके दो हाथ मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच में है। नाली का पानी रुकने के बाद जब सफाई कर्मचारी सफाई करने आए तो प्लास्टिक के दोनों बैग वहां से हटाए थे। उन्हें खोलकर देखा तो पुलिस को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें : दो बीवियों के साथ रहेगा जीजा, एक साली और दूसरी घरवाली, पत्नी को नहीं एतराज

बीकानेर में मिला था शव

रातानाडा थाना पुलिस ने बताया कि करीब 1 सप्ताह पहले बीकानेर जिले के जय नारायण व्यास थाना इलाके में सुनसान जगह पर एक लाश मिली थी। उसके पैर, दोनों हाथ और सर गायब था। संभव है यह उस महिला की लाश है। पुलिस का मानना है कि महिला के पति या मंगेतर ने यह कृत्य किया है। फिलहाल महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की मदद दोनों जिलों की पुलिस ने ली है। लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला के दोनों पैर तलाशे से जा रहे हैं। माना जा रहा है वह किसी तीसरे शहर में मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बेटी की इज्जत बचाने पुलिस के चक्कर काट रहे मां बाप, बेटी नहीं निकल रही कमरे से बाहर

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी