ये कैसी दुल्हन, बगैर दहेज हुई शादी, फिर भी ढ़ाई माह बाद कर दिया बड़ा काड़

राजस्थान के एक पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि हालही उसकी शादी हुई तो दहेज में एक रुपया भी नहीं लिया। लेकिन दुल्हन एक दिन ससुराल में बनवाए जेवर भी लेकर फरार हो गई।

subodh kumar | Published : Jun 21, 2024 6:54 AM IST

नागौर. अक्सर हम देखते हैं कि राजस्थान में अब लोग दहेज प्रथा के खिलाफ होने लगे हैं। यहां के लड़के और उसके घरवाले शादियों में दहेज तक नहीं लेते हैं। लेकिन सोचिए यदि इसके बाद भी कोई दुल्हन दूल्हे का सब कुछ लेकर फरार हो जाए तो कैसा होगा।

15 लाख के गहने लेकर फरार

इसी तरह का एक मामला राजस्थान के नागौर जिले से सामने आया है। यहां के लाडनूं कस्बे के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ गहने लेकर फरार होने और 15 लाख की डिमांड करने का मामला दर्ज करवाया है।

बगैर दहेज की शादी

पुलिस को दी शिकायत में जसवंतगढ़ निवासी मोहित प्रजापत ने बताया है कि 30 मार्च को उसकी शादी सुजानगढ़ के शहरी इलाके में रहने वाली सोनू नाम की लड़की से हुई। उन्होंने शादी में दहेज नहीं लिया लेकिन खुद की मर्जी से शादी के बाद अपनी पत्नी को लाखों रुपए के जेवरात बनवा कर दिए।

यह भी पढ़ें : बेटी की इज्जत बचाने पुलिस के चक्कर काट रहे मां बाप, बेटी नहीं निकल रही कमरे से बाहर

पहले मांगे रुपए, फिर दहेज लेकर फरार

शुरू में तो परिवार के मुताबिक वह ढलती गई लेकिन बाद में दुल्हन सोनू की डिमांड लगातार बढ़ती रही वह अपने पति मोहित से 15 लाख की डिमांड करती रही। लेकिन जब पति पैसे नहीं दे पाया तो दोनों के बीच लगातार झगड़ा बढ़ता रहा और अब दुल्हन सोनू लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें : दो बीवियों के साथ रहेगा जीजा, एक साली और दूसरी घरवाली, पत्नी को नहीं एतराज

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

करोड़ों रु. का नुकसान हो गया और तेजस्वी यादव दे रहे बधाई-ऐसा क्या हो गया...
‘देश के भावी प्रधानमंत्री Akhilesh Yadav...’ सपा कार्यालय के बाहर लग गए पोस्टर| Birthday|PM
Ladakh T–72 Tank Hadsa: अभ्यास के दौरान नदी में आ गया सैलाब और फिर...
IND vs SA: फाइनल में टॉस हारने वाली टीम महज एक बार बनी चैंपियन, क्या कहते हैं आंकड़ें|T20 World Cup
Bihar: नीतीश कुमार फिर पलटी मरेंगे? भाजपा नेता के बयान ने मचा दी खलबली|Nitish Kumar|Ashwini Choubey