
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच की नाराजगी फिलहाल दूर होती नजर आ रही है। इसे विधानसभा चुनाव का असर भी कह सकते हैं। बाकी बीते दो साल से तो अगर दोनों का नाम साथ आता था तो बस विवादों को लेकर ही, हालांकि अब ऐसा नहीं है। हालांकि इससे इतर देखा जाए तो गहलोत और पायलट की उम्र में भले अंतर हो लेकिन पसंद में अंतर नहीं है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही दोनों नेताओं के बीच की नाराजगी भी दूर हो चुकी है। दोनों एक दूसरे को खुलकर सपोर्ट भी कर रहे हैं। हाल ही में सचिन पायलट ने यह भी कहा कि लोग हमारी एकजुटता देखकर अब डरने लगे हैं। अब देखें कि दोनों की पसंद किस तरह से एक है।
दोनों ही नेताओं को खादी के कपड़े पसंद
आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं इसके लिए हम सब जानते हैं कि नेता खुद को आकर्षक दिखाने के लिए ढंग से ड्रेसअप करते हैं। सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक ही तरह के कपड़े यानी खादी के कपड़े पहनते हैं हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पतली खादी जबकि सचिन पायलट को मोटी खादी पसंद है।
जयपुर के द ईस्ट वेस्ट डिजाइनर शोरूम में तैयार होते हैं कपड़े
पायलट और गहलोत दोनों के कपड़े राजधानी जयपुर की वैशाली नगर में द ईस्ट वेस्ट डिजाइनर शोरूम में तैयार होते हैं। इतना ही नहीं कई भाजपा नेताओं के कपड़े भी इसी शोरूम में तैयार होते हैं। हालांकि कई बार दोनों नेता खुद अपना नाप देने के लिए शोरूम जाते हैं लेकिन ज्यादातर बार यही होता है कि शोरूम से ही स्टाफ को नाप लेने के लिए उनके बंगलो पर जाना पड़ता है।
पढ़ें प्रियंका गांधी की रैली से पहले टेंशन में क्यों हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जानें पूरा मामला
चुनाव को लेकर दोनों नेताओं ने दिए नए कपड़ों के ऑर्डर
वर्तमान में चुनाव होने के चलते सचिन पायलट ने नए कपड़ों का आर्डर दिया हुआ है। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फटे हुए कपड़े को दोबारा ठीक करवाकर भी पहनते हैं, फिर भी इस बार चुनाव के चलते उन्होंने भी नए कपड़े बनवाने का आर्डर दिए हुए हैं।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।