कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी कल राजस्थान के दौसा जिले में सभा करने आ रही हैं। इस दौरान सीएम गहलोत की टेंशन बढ़ गई है। रैली काफी संख्या में नेता भी यहां आएंगे ऐसे में व्यवस्था को लेकर गहलोत चिंतित है।

दौसा। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और कांग्रेस में अहम औहदा रखने वाली प्रियंका गांधी कल राजस्थान आ रही है। उनका राजस्थान के दौसा जिले में बड़ा कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम करीब 5 घंटे तक चलने के लिए अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की टेंशन बढ़ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पायलट का गृह जिला है दौसा
दरअसल प्रियंका गांधी दौसा जिले में आ रही हैं।‌ यह जिला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे बड़े राइवल माने जाने वाले सचिन पायलट का है। वह यहां के मूल निवासी है। वह किसी समय यहां से सांसद भी थे, हालांकि वर्तमान में वह टोंक जिले से विधायक हैं । इस कार्यक्रम में सचिन पायलट को भी अहम जिम्मेदारी सौंप गई है।

प्रियंका गांधी की रैली की व्यवस्था को लेकर चिंतित गहलोत
सीएम गहलोत की सबसे बड़ी टेंशन यह है कि राजस्थान में अभी विधानसभा चुनाव के टिकट फाइनर नहीं किए गए हैं। जबकि एमपी, छत्तीसगढ़, मिजोरम समेत अन्य राज्यों में लगभग पार्टी ने सभी टिकट बांट दिए हैं। राजस्थान में विरोध का आकलन करते हुए फिलहाल टिकट पर और ज्यादा मंथन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कल प्रियंका गांधी से मिलने के लिए राजस्थान भर के कई नेता शामिल हो सकते हैं। ऐसे में व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए और ज्यादा सख्त इंतजाम किए हैं।

पढ़ें पहली लिस्ट का विरोध देख कर अब भाजपा को टेंशन, डैमेज कंट्रोल करने पहुंचे जेपी नड्डा

रैली में एक लाख नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे
रैली में करीब एक लाख नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। गहलोत को डर है कि कहीं दौसा में सचिन पायलट के जिंदाबाद के नारे न लगे, इसे देखते हुए ही इंतजाम किए गए हैं। करीब 40 नेताओं की ऐसी टीम बनाई गई है जो नारे लगाने वाले लोगों पर नजर रखेगी। सबसे बड़ी बात यह है की रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए काले रंग का कपड़ा बहन कर दिया गया है।