यूपी से निकले मध्य प्रदेश जाना था, लेकिन राजस्थान में मौत, धौलपुर में भीषण हादसा

Published : Nov 05, 2025, 06:29 PM IST
Rajasthan

सार

Dhaulpur Accident : राजस्थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा-मुंबई हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक यूपी के आगरा से एमपी के मुरैना जिले में अपने गांव लौट रहे थे।

Rajasthan News : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से रोजाना एक्सीडेंट की खबरें आ रही हैं। दो दन पहले जयपुर में हुए हादसे के लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि अब धौलपुर में एक दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीनों लोग एक ही परिवार के थे। मां और बेटी की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मामा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यूपी से मध्य प्रदेश लौट रहा था परिवार

दरअसल, यह हादसा बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच आगरा-मुंबई हाईवे-44 पर मनियां थाना इलाके में हुआ। बताया जाता है कि मृतक बाइक सवार उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश जा रहे थे, लेकिन राजस्थान की सीमा में पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। मनियां थाना प्रभारी उदय चंद मीना ने बताया कि मृतक यूपी के आगरा से एमपी के मुरैना जिले में अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनको टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से तीनों लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गए। 

आगरा में गिट्‌टी खाली कर धौलपुर लौट रहा था डंपर

मनोज (38) भांजी लाडो (26) और उसकी 2 साल की बेटी के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी डंपर छोड़कर फरार हो गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं डंपर को जब्त कर लिया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि डंपर ड्राइवर आगरा में गिट्‌टी खाली करके धौलपुर लौट रहा था। डंपर मालिक को बुलाया जिससे पूछताछ करने के बाद पता चलेगा कि आरोपी ड्राइवर है या फिर हेल्पर, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट