Rajasthan : बेटे की जिदंगी के लिए सब इंस्पेक्टर लगा रहा गुहार, मौत के करीब जा रहा 22 माह का बच्चा

Published : Feb 28, 2024, 04:00 PM IST
Sub Inspector Naresh Sharma

सार

राजस्थान में तैनात एक सब इंस्पेक्टर इन दिनों अपने बच्चे की जिंदगी के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। क्योंकि उनका बेटा ऐसी बीमारी से पीड़ित है। जिससे 17 करोड़ रुपए का इंजेक्शन ही बचा सकता है। लेकिन इतना बड़ा खर्च उसके बस की बात नहीं है।

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित मनिया थाने में सब इंस्पेक्टर नरेश शर्मा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नरेश और उनकी पत्नी अपने 22 महीने के बेटे हृदयांश को लेकर परेशान है। बेटा धीरे धीरे मौत के करीब जा रहा है। लेकिन माता पिता के पास आंसू बहाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। साथी, रिश्तेदार, नातेदार मदद कर रहे हैंं लेकिन यह मदद बहुत ही छोटी साबित हो रही है। बच्चे को बचाने के लिए 17 करोड़ रूपए के इंजेक्शन की जरूरत है।जो दो महीने में ही लगाया जाना है। लेकिन इतना पैसा जमा करना संभव नहीं हो पा रहा है।

22 माह के बच्चे को गंभीर बीमारी

दरअसल 22 महीने के बच्चे को मासंपेशियों से जुड़ी गंभीर बीमारी है। बच्चे के कमर के नीचे का हिस्सा तेजी से खराब हो रहा है और अब वह चलने फिरने की हालत में नहीं है। पिता नरेश का कहना है कि कुछ समय पहले ही पता चला कि वह बेहद गंभीर बीमारी से पीड़ित है। दो साल की उम्र पूरी होने से पहले उसे एक विशेष इंजेक्शन लगाया जाना है। यह इंजेक्शन विदेश से आएगा, लेकिन इसकी कीमत करीब 17 करोड़ रूपए है। इसके लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मदद मांग रहे हैं। मदद मिल भी रही है लेकिन वह बहुत ही कम है।

पुलिस महकमा कर रहा कोशिश

धौलपुर के पुलिस एसपी ज्योति कुमार उपाध्याय ने बताया कि हम प्रयास कर रहे हैं। पूरा पुलिस महकमा अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। पुलिसकर्मी मदद कर रहे हैं। सीनियर आईपीएस अफसरों को भी इसकी जानकारी भेजी गई है। सरकार से भी मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद यही है कि एसआई नरेश के बच्चे को बचा लिया जाएगा। उधर जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से डीजीपी यू आर साहू ने भी अपने स्तर पर पुलिस अफसरों से मदद करने की अपील की है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल