रात 2 बजे अकेली महिला से मिलने पहुंचा प्रेमी, बाहर से दरवाजा बंद कर किया वो हाल, देखने वाले रह गए हैरान

Published : Feb 28, 2024, 12:40 PM ISTUpdated : Feb 28, 2024, 12:41 PM IST
premika

सार

राजस्थान में एक विवाहित महिला से मिलने उसका प्रेमी देर रात 2 बजे पहुंचा। इस दौरान उसके देवर सहित अन्य ने उसे ​देख लिया। फिर बाहर से कमरा बंद कर उसका वो हाल किया, जिसकी कल्पना भी उन दोनों ने नहीं की होगी।

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को मार मार कर अस्पताल पहुंचा दिया गया। उसे गोली भी मारी गई है। उसे इतना पीटा गया है कि उसकी हालत गंभीर है और वह पर्चा बयान देने के हालात में भी नहीं है। घटना बाड़मेर जिले के गुढामलनी थाना क्षेत्र में स्थित बारूड़ी गांव की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिस्ट्रीशीटर और विवाहित महिला के संबंध

शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश नाम के हिस्ट्रीशीटर और एक विवाहित महिला को पीटा गया है। पुलिस ने बताया कि एचएस ओम प्रकाश अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बारूड़ी गांव गया था। गांव में रहने वाली एक विवाहिता से उसके अवैध संबध थे। देर रात करीब दो बजे जब वह घर गया तो वहां पर प्रेमिका अकेली थी। उसने ही फोन कर ओम प्रकाश को बुलाया था।

देवर ने करवाई भाभी की पिटाई

जैसे ही ओम प्रकाश उसके कमरे में पहुचा तो कुछ देर के बाद बाहर से किसी ने दरवाजा बंद कर दिया। पता चला कि विवाहिता का देवर देर रात वापस गांव लौट आया था। उसे ओम प्रकाश के बारे में जानकारी मिल गई थी। उसके बाद उसने अपने कुछ साथियों को बुलाया और भाभी एवं उसके प्रेमी को डंडों से पीटा। ओम प्रकाश ने भागने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। पुलिस ने दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पहले दर्ज कराया था रेप केस

पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश के खिलाफ इसी महिला ने कुछ समय पहले रेप का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद ओम प्रकाश को जेल हुई थी। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। फिर से महिला के संपर्क में था। अब दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान के अलवर में ICU में एडमिट 23 साल की महिला से बलात्कार, पति के साथ गई थी इलाज कराने 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल