प्राइवेट अस्पतालों में अब इलाज की जगह रेप होने लगा है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अलवर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल से सामने आया है। महिला आईसीयू में एडमिट थी, तभी आरोपी नर्सिंग स्टॉफ ने रेप किया। 

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक निजी अस्पताल में 23 साल की विवाहिता के साथ रेप की घटना हुई है। अस्पताल के असिस्टेंट नर्सिंग कर्मी ने रेप किया और उसका साथ एक महिला नर्सिंग कर्मी ने दिया है‌। बताया जा रहा है आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने रेप समेत अन्य धारों में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना अलवर जिले के बड़ौदा मेयो थाना इलाके में स्थित हरीश अस्पताल की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नर्सिंग स्टॉफ ने किया रेप

पुलिस ने बताया कि शिवाजी पार्क , टेल्को चौराहे के नजदीक स्थित अस्पताल में बड़ौदा में निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी को दिखाने के लिए लेकर आया था। अस्पताल के नर्सिंग कर्मी ने महिला को चेक करके बताया कि फेफड़ों में इंफेक्शन है। कुछ देर आईसीयू में भर्ती रखना पड़ेगा और वहां पर इलाज किया जाएगा।

आईसीयू में चल रहा था इलाज

पति ने अपनी पत्नी को आईसीयू में भर्ती कराया और उसके बाद इलाज शुरू किया गया। लेकिन सवेरे करीब 10 बजे जब पति-पत्नी से मिलने आईसीयू में गया तो उसने कहा कि नर्सिंग कर्मी ने उसके साथ रेप किया है और उसकी मदद एक महिला नर्सिंग कर्मी ने की है। अस्पताल में इस घटना के बाद हंगामा हो गया। महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बेहोश करके किया रेप

महिला ने पुलिस को बताया कि आज तड़के जब वह अपने पति के साथ अस्पताल आई थी तो आईसीयू में 12 महिलाएं थीं । उनमें से अधिकतर सो रही थी और उनका इलाज चल रहा था । लेकिन तड़के नर्सिंग कर्मी ने 23 साल की महिला को नशे का इंजेक्शन दिया और उसके बाद जब वह बेहोश हो गई तो रेप किया।

पुलिस का सहयोग कर रहा अस्पताल

होश में आने के बाद जब विरोध किया तो महिला नर्सिंग कर्मी ने उसे डरा धमका कर शांत कराया। महिला ने कहा वह अपने पति को बताएगी तो नर्सिंग कर्मी ने उसे एक और इंजेक्शन लगा दिया। जिससे वह काफी देर बेहोश रही और इस दौरान नर्सिंग कर्मी वहां से फरार हो गया। लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हम पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। पुलिस जो भी मदद मांग रही है वह दे रहे हैं।