2 भाई एक साथ बने दूल्हा: लेकिन अगले ही पल परिवार की सारी खुशियां मातम में बदली

Published : Jan 19, 2025, 11:27 AM ISTUpdated : Jan 19, 2025, 11:29 AM IST
Dholpur News

सार

धौलपुर में दो भाइयों की शादी में पटाखा फूटने से झगड़ा शुरू हुआ और फिर गोलियां चल गईं। दूल्हे के मामा और भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धौलपुर (राजस्थान). धौलपुर जिले में शादी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब  बारात के दौरान हुए झगड़े में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पटाखा जलाकर फेंक दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे बारात में अफरा.तफरी का माहौल पैदा हो गया। पटाखे की घटना के कुछ देर के बाद ही गोलियां की आवाजों से पूरा इलाका गूंज गया और कुछ लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार देर रात की है। 

उत्तर प्रदेश से धौलपुर आई थी बारात…

पुलिस के अनुसार यह बारात उत्तर प्रदेश के जगनेर इलाके से रामजीलाल कोली के पुत्रों देवेन्द्र और राहुल की थी। शादी के दौरान दूल्हे के मामा धर्मवीर कोली और उसका भांजा रंजीत कोली भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बारात चढ़ाई के दौरान कुछ युवक नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो झगड़ा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात.घूंसे चलने लगे। इसी बीच किसी अज्ञात शख्स ने पटाखा जलाकर बारात में फेंक दिया, जिससे धर्मवीर और रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद फायरिंग भी हुई है।

विवाद की शुरुआत इस वजह से हुई थी…

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी लालमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत बाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद की शुरुआत नशे की वजह से हुई। पुलिस अब उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने पटाखा फेंका। गोली चलाने वालों को भी तलाशा जा रहा है।

देखते ही देखते सारी खुशियां मातम में बदलीं

शादी का माहौल इस घटना के बाद गम में बदल गया। बारातियों और स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर नाराजगी है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-शादी में सांड पर सवार होकर यमराज की एंट्री! दूल्हे और 4 बारितियों की मौत…

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच