धौलपुर में नशे में धुत रशियन नागरिक का सड़क पर हंगामा, जानें फिर क्या हुआ...

Published : Aug 03, 2023, 06:06 PM IST
russian uproar

सार

धौलपुर में मचकुंड रोड पर एक रशियन नागरिक ने हंगामा शुरू कर दिया। नशे में धुत रशियन नागरिक ने लोगों से हाथापाई करनी शुरू कर दी लेकिन कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

राजस्थान। प्रदेश के धौलपुर में गुरुवार को एक रशियन नागरिक ने सड़क पर हंगामा कर दिया। वह लोगों से हाथापाई करने लगा, लेकिन नशे में होने के चलते कुछ ही देर में अचेत होकर गिर गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और विदेशी व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। 

धौलपुर में गुरुवार को रूस निवासी रोमन (45) बुधवार को फ्लाइट से दिल्ली से आया था। दिल्ली से गुरुवार सुबह वह धौलपुर मचकुंड देखने के लिए रवाना हुआ था। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर उतर कर रोमन टेंपो में बैठ कर मचकुंड के लिए रवाना हुआ। मचकुंड रोड पहुंचने पर रोमन टेंपो से उतरते ही पहले तो वाहन चालक और फिर अन्य सवारियों से अभद्र व्यवहार करने लगा। रशियन नागरिक रोमन बेवजह ही सब से भिड़ने लगा। टेंपो में बैठी सवारियों से भी हाथापाई करने लगा। 

ये भी पढ़ें.  Varanasi Viral Video: विदेशी महिला ने बीच सड़क किया हाई वोल्टेज ड्रामा, चढ़ गई कार की छत पर...

अचानक अचेत होकर गिरा

रशियन नागरिक रोमन के हंगामे से लोग टेंपो में बैठे लोग भी परेशान हो गए। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देऱ शोर शराबा  करने के बाद विदेशी युवक खुद ही अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। रोमन के बेहोश होकर गिरने पर लोगों ने तुरंत पुसिस को कॉल कर जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें. गले में डाला हाथ फिर करने लगा जबरदस्ती, विदेशी टूरिस्ट के साथ राजस्थान में हुई शॉकिंग घटना, दिल्ली महिला

नशे के कारण मानसिक और शारीरिक संतुलन बिगड़ा

लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रोमन को जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने बताया कि रोमन ने कोई नशीले पदार्थ खाया है। अधिक नशा हने के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण वह बेहोश हो गया था। उसका स्वास्थ संबंधी चेकअप कराया जा रहा है।

घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया कि नशे की हालत में रशियन व्यक्ति ने मचकुंड रोड पर हंगामा किया था। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैंड, बाजा, बारात...फिर 'फैमिली इमरजेंसी'! 3 राज्यों की 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का खौफनाक सच!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल