करोड़पति हैं कांग्रेस के ये दोनों नेता जिनके घर ईडी ने मारा छापा, यहां देखें कितनी है संपत्ति

Published : Oct 26, 2023, 12:46 PM ISTUpdated : Oct 26, 2023, 12:50 PM IST
dotasra hudla

सार

कांग्रेस के दो नेताओं के घर राजस्थान में आज ईडी ने रेड डाली है। ये दोनों कांग्रेस नेता वास्तव में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आइए देखें कितनी है इनकी संपत्ति।

जयपुर। ईडी ने आज राजस्थान में बड़ी कार्रवाई कर दी है। यहां कांग्रेस के कई नेताओं के घर एक साथ ईडी ने रेड डाली है। दौसा जिले के महवा सीट से निर्दलीय विधायक और अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ओम प्रकाश हुड़ला के यहां ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की है। वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां भी ईडी ने रेड डाली है। 

ओम प्रकाश हुड़ला का संपत्ति
ओम प्रकाश हुड़ला करोड़पति एमएलए हैं। उनकी किसी तरह की कोई भी देनदारी नहीं है। साल 2018 विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक ओम प्रकाश हुड़ला की चल सम्पत्ति एक करोड़ 7 लाख 65 हजार से ज्यादा है। उनकी अचल सम्पत्ति दो करोड़ 36 लाख से ज्यादा है। ऐसे में उनकी कुल सम्पत्ति तीन करोड़ 43 लाख से कहीं ज्यादा है। उनके पास बैंक बैलेंस, होटल, कई मकान, पेट्रोल पंप, खेती की जमीन और पक्की जमीन भी है। उनकी पत्नी गृहणी हैं और वह खुद पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा की संपत्ति 
वर्तमान में गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे राजस्थान के शिक्षा मंत्री थे। 2018 में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार डोटासरा पर 26 लाख रुपए से ज्यादा का उधार है। चल और अचल सम्पत्ति मिलाकर डोटासरा दो करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी आय 8 लाख रुपए से ज्यादा हैं। गोविंद सिंह डोटासरा की बात करें तो वे पेशे से वकील भी हैं। उनकी पत्नी हाउस वाइफ होने के साथ ही सरकारी सेवा में भी कार्यरत हैं।

पढ़ें क्या आपको पता है कितने अमीर हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यहां देखें

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई नाराजगी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के घर कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ईडी भी छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान चुनाव अभियान में उतर आई है और केवल कांग्रेस नेताओं के घर छापेमारी कर रही है।

 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर की मार्मिक खबर : एंबुलेंस में हुई नवजात की मौत, बेहद शर्मनाक है वजह
जहर बना गाजर का हलवा! SP से इंस्पेक्टर तक...जयपुर में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी ICU में