26 जनवरी की सबसे दुखद खबर: तिरंगे में लिपट अंतिम यात्रा पर निकला जवान

Published : Jan 26, 2025, 01:29 PM IST
ITBP jawan Ravindra Yadav died

सार

आईटीबीपी जवान रविंद्र यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन। एक महीने पहले ही पिता बने थे। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।

कोटपूतली. राजस्थान के कोटपूतली.नीमराना के नाघोड़ी गांव के निवासी और भारत.तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी के जवान रविंद्र यादव का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 25 वर्षीय रविंद्र शिवपुरी मध्य प्रदेश, में तैनात थे। रविवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

बेटे को गोद लेकर लौटे और थम गईं सांसे

ड्यूटी पर लौटने के बाद हुआ निधन परिवार ने बताया कि दिसंबर में रविंद्र के घर बेटे का जन्म हुआ था। 19 जनवरी को बेटे के कुआं पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे अपने गांव आए थे। 22 जनवरी को वे वापस ड्यूटी पर लौट गए। 25 जनवरी को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

अब कौन भरेगा परिवार का पेट?

परिवार का हाल रविंद्र के परिवार में माता.पिता, पत्नी सुदेशना और एक महीने का बेटा है। पत्नी सुदेशनाए जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, पति की अचानक मृत्यु से गहरे सदमे में हैं। उनका रो.रोकर बुरा हाल है। रविंद्र का छोटा भाई सुरेंद्र पढ़ाई कर रहा है और परिवार के भविष्य की जिम्मेदारी अब उसके कंधों पर आ गई है।

तिरंगे में लिपट अंतिम यात्रा पर निकला जवान

तिरंगा यात्रा और अंतिम विदाई रविवार सुबह 9 बजे नीमराना पुलिस स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। 5 किलोमीटर लंबी यह यात्रा उनके पैतृक गांव नाघोड़ी तक गई। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और सभी ने इस वीर जवान को श्रद्धांजलि दी। गांव पहुंचने के बाद परिजनों को रविंद्र के अंतिम दर्शन कराए गए। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई सुरेंद्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।

पूरे गांव को जवान की बहादुरी पर था गर्व

ग्रामीणों की श्रद्धांजलि ग्रामीणों ने कहा कि रविंद्र एक समर्पित और मेहनती जवान थे, जिन पर गांव को गर्व था। उनका असमय निधन पूरे गांव के लिए एक बड़ी क्षति है। इस घटना ने सभी को गमगीन कर दिया हैए लेकिन उनकी देशभक्ति और बलिदान की भावना हमेशा याद रखी जाएगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट