मां को सलाम: बच्चे को कोबरा डसने आया तो मौत से भिड़ गई मां, खुद मरकर बचा ली बेटे की जान

Published : Jun 20, 2023, 11:08 AM ISTUpdated : Jun 20, 2023, 05:05 PM IST
emotional story mother fight with cobra snake

सार

राजस्थान के नागौर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मां अपने पांच साल के बच्चे को मौत के मुंह से बचा लाई। जब कोबरा सांप बच्चे को डसने आया तो वह सांप से भिड़ गई। उसने बेटे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद नहीं बच सकी।

नागौर. पांच साल के बच्चे को मां मौत के मुंह से खींच लाई, लेकिन मां खुद की जान नहीं बचा सकी। परिवार की गलती से मां की जान चली गई। अब पांच साल का बच्चा अपनी के लिए रो रहा है, उसे नहीं पता कि मां अब कभी नहीं आएगी। मामला राजस्थान के नागौर जिले का है। इस मामले में अब पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

बच्चे की जिंदगी के लिए मां ने अपनी जान दे दी

दरअसल नागौर जिले के रूपासर गांव में रहने वाली किरण की मौत सांप के काटने से हो गई। किरण अपने पांच साल के बच्चे के साथ अपने घर पर थी। शनिवार शाम करीब आठ बजे वह घर में खाना बना रही थी और बच्चा पास ही कमरे में बैठा खेल रहा था। इस दौरान बच्चा तेजी से चीखने लगा। मां दौड़ी तो देखा काला नाग बच्चे के सामने फन फैलाए बैठा हुआ है। मां ने नाग को हाथ से दूसर उछाल दिया। लेकिन नाग वापस आ गया।

मां ने जैसे ही बच्चे को गोद उठाया और सांप ने आंख में मारा फन

किरण ने जैसे ही बच्चे को गोद में उठाया नाग ने किरण के आंख के पास डस लिया। इसके अलावा कान और सिर के पीछे भी कई बार डसा। किरण के बारे में परिवार के अन्य लोगों को पता चला तो वे उसे अस्पताल ले जाने की जगह तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक झाड फूंक करते रहे लेकिन जब कुछ फर्क नहीं पड़ा तो रविवार तड़के करीब चार बजे किरण को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला कि कुछ देर पहले किरण की मौत हो चुकी है।

इस शॉकिंग घटना से पूरे इलाके में फैली दहशत

डॉक्टर्स ने कहा कि सांप के काटने के तीन से चार घंटे में इलाज हो जाता है और मरीज की जान बच जाती है। बर्शेते समय पर अस्पताल ले आया जाए। उधर अब बच्चे की हालत खराब है। उसे उसकी मां नहीं दिख रही है। उसका रो रोकर बुरा हाल है। परिवार भी परेशान है। किरण के पति उमेश मेघवाल ने बताया कि सांप गायब है। किरण को काटने के बाद वह भाग छूटा। घर में उसकी दहशत फैली हुई है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी