राजस्थान में ईडी की बड़ी कार्रवाई : शेखावाटी में वैभव गहलोत, कृष्णकांत निमावत के ठिकानों पर रेड

Published : Dec 06, 2023, 02:32 PM IST
edrajasthan

सार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होते ही ईडी ने छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है। शेखावाटी में वैभव गहलोत और कृष्णकांत निमावत के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई चल रही है।

सीकर. प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव होते ही वैभव गहलोत और कृष्णकांत निमावत के कई ठिकानों पर रेड डाली है। राजस्थान में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। चुनाव से पहले ईडी ने कांग्रेस पार्टी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं के घरों पर दबिश दी। अब एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान में कार्रवाई की है।

क्रिकेट एसो के पूर्व अध्यक्ष के ठिकानों पर रेड

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष कृष्णकांत निमावत के आवास सहित कुल 4 जगह पर ईडी ने कार्रवाई की है। दरअसल राजस्थान में विधानसभा चुनाव के पहले सरकार के बर्खास्त हुए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने लाल डायरी का जिक्र किया था। इसमें वैभव गहलोत के अलावा शेखावाटी के दो लोगों के नाम थे। कृष्णकांत कुमावत का नाम भी इसी में शामिल था। जिसके चलते परिवर्तन निदेशालय ने उनके 4 ठिकानों पर रेड की।

50 लाख से अधिक की शादी

सूत्रों की माने तो कृष्णकांत के परिवार में सर्च की कार्रवाई के 2 दिन पहले ही एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था। जिसमें करीब 50 लाख से ज्यादा रुपए खर्च किए गए थे। बताया जा रहा है कि ईडी को सर्च के दौरान कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में अभी जांच की जा रही है।

फतेहपुर मे निमावत ग्रुप का बड़ा नाम

आपको बता दे कि फतेहपुर में निमावत ग्रुप का एक बड़ा शिक्षण संस्थान भी है। जिसमें हजारों बच्चे पढ़ते हैं। वही फतेहपुर में कृष्णकांत के अलावा अन्य भी कई ऐसे लोग हैं जो क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हैं। फिलहाल जांच होने के बाद ही ईडी पूरा खुलासा करेगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल