सोशल मीडिया पर संभलकर करें दोस्ती, रोंगटे खड़े कर देगी इस लड़की की कहानी, जानें पूरा मामला

Published : Nov 09, 2023, 08:01 PM IST
gangraped

सार

सोशल मीडिया पर एक मैसेज ने कर लड़की का जीवन बर्बाद कर दिया। आरोपी ने कई दिन कैद में रखा। इस दौरान उसके कई दोस्तों ने भी गैंगरेप किया।   

जयपुर। सोशल मीडिया पर एक मैसेज ने 20 साल की लड़की का जीवन बर्बाद कर दिया। वह कई दिनों तक गैंगरेप का दंश झेलती रही। उसे एक घर में बांधकर रखा गया। कई लोगों ने उसके साथ बारी-बारी रेप किया। यूं कहें कि उसे कॉलगर्ल ही बना डाला था। विरोध पर उसे लात घूंसे से पीटा भी गया। 

बुधवार को जब उसके कथित प्रेमी ने उसे अपने एक और दोस्त के साथ हम बिस्तर होने के लिए कहा तो उसने विरोध किया और भाग कर सड़क पर आ गई। जब सड़क पर उसके साथ उसके कथित प्रेमी ने पिटाई की तो भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने लड़की को मुक्त कराया है और उसकी शिकायत पर अब मुकदमा दर्ज किया है। 

20 साल की युवती के साथ गैंगरेप
हरमाड़ा थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। युवती मानसिक रूप से इतनी बीमार है कि उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। लड़की ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसकी एक लड़के से बातचीत हुई। उसके बाद फोन पर बात होने लगी। फिर लड़के ने मिलने के लिए बुलाया। उस लड़के का नाम संजय मीणा था।

नशीला खाना खिलाकर घर ले गया और बंधक बनाया
दोनों में बातचीत होने लगी तो फिर दोनों ने मिलने का सोचा। दूसरी मीटिंग में लड़के ने युवती को खाने में नशा दे दिया और अपने साथ घर ले गया। वह घर में अकेला ही रहता था। लड़की ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह बंधी हुई थी और निर्वस्त्र हालत में थी। संजय ने उसके साथ रेप किया और विरोध पर मारपीटा। उसने उसे वहीं कमरे में बांधे रखा और रोज उसके साथ रेप करता। संजय के बाद उसके दोस्त भी वहां आने लगे और तीन-चार दोस्तों ने मिलकर कई बार उसके साथ गैंगरेप किया।

पढ़ें भीलवाड़ा में महिला से गैंगरेप: दरिंदे कपड़े तक ले गए...निर्वस्त्र पड़ी रही, पुलिसवालों ने बैनर में लेपटा

आरोपी के चंगुल से छूट सड़क आई युवती ने मचाया शोर
हरमाड़ा पुलिस ने बताया कि कल रात को जब संजय अपने किसी दोस्त को लेकर अपने घर आया। उस दौरान लड़की किसी तरह भाग कर सड़क पर आ गई और उसने चीखना शुरू कर दिया। संजय ने वहीं पर उसके साथ मारपीट की। इस पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को बुला लिया। पुलिस लड़की को अपने साथ थाने ले गई और बयान दर्ज किया। संजय और उसके साथियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल