मूंग की फसल काटते समय थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, देखते ही देखते टुकड़े-टुकड़े हुआ

Published : Sep 21, 2023, 07:48 PM ISTUpdated : Sep 21, 2023, 08:14 PM IST
thresar

सार

चूरू में मूंग की फसल काटने के दौरान किसान का पांव थ्रेशर मशीन में फंस गया और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। परिजनों के सामने ही किसान की पलक झपकते जान चली गई। 

चूरू। राजस्थान के चुरू जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां फसल काटने के दौरान थ्रेशर मशीन में फंसने से एक किसान की मौत हो गई। किसान का पांव थ्रेशर मशीन में चला गया और देखते ही देखते उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। सूचना पर पहुंची भालेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

किसान के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए
गुरुवार को बिकानी गांव में रहने वाला किसान किशन सिंह मूंग की फसल काट रहा था। इस दौरान मूंग की फसल काटने के दौरान अचानक किसान का पैर थ्रेशर मशीन में फंस गया। परिवार के लोग उसे निकालने की कोशिश करते इससे पहले ही किशन सिंह का शरीर टुकड़े-टुकड़े हो गया।

पढ़ें फसल काटने के दौरान थ्रेसर मशीन में फंस गया किसान का तौलियाः परिवार के सामने ही युवक हो गया चूरा चूरा

मशीन बंद करने तक कट चुका था किसान
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि किशन सिंह जिस समय थ्रेशर मशीन से मूंग की फसल निकाल रहा था। परिवार के लोग भी मौजूद थे। उन्होंने घटना होते ही भागकर मशीन को बंद भी किया लेकिन तक किसान के शरीर के टुकड़े हो चुके थे। यह देख महिलाओं और बच्चों के मुंह से चीख निकल पड़ी।

पढ़ें भीलवाड़ा का खौफनाक हादसाः जरा ही चूक और हजारों टुकड़ों में बट गया थ्रेसर मालिक, मदद करने आया और गंवाई जान

थ्रेशर मशीन में फंसकर 10 से ज्यादा किसानों की जा चुकी जान
राजस्थान में इस साल थ्रेशर मशीन में फंसने के कारण 10 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। जरा सी लापरवाही पर थ्रेशर मशीन में फंसने से किसान की जान चली जा रही है। परिवार के कहने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिया। किसान की मौत से पत्नी औऱ बच्चों का बुरा हाल है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल