राजस्थान में पुलिस भर्ती पेपर लीक की फिल्मी काहनी: कई थानेदार गिरफ्तार, यह लड़की मूवी की विलन

Published : Mar 07, 2024, 05:29 PM ISTUpdated : Mar 07, 2024, 06:19 PM IST
Rajasthan SI Recruitment Exam Paper Leak Case

सार

राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक सरकारी भर्ती परीक्षा के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। राजस्थान में तो सब इंस्पेक्टर का पेपर ही लीक हो गया। जहां पुलिस ने अब सिलेक्ट होने के बाद कई थानेदारों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर. सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी ने तगड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने इस भर्ती परीक्षा को पूरा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और जल्द से जल्द ट्रेनिंग एवं अन्य जरूरी गतिविधियां पूरी करने की तैयारी चल रही है। इस बीच चीटिंग कर पास होने वाले थानेदारों को एसओजी ने अरेस्ट कर लिया है, कई फरार हैं। उनमें से कईयों की कहानी फिल्मों के जैसी है। इसी में एक कहानी है जोधपुर की चंचल की.... !

चंचल की जेल तक पहुंचने की कहानी फिल्मों जैसी

दरअलस जोधपुर के फिटकासनी निवासी चंचल को एसओजी ने अरेस्ट कर लिया है। उसे किशनगढ़ में प्रशिक्षण के दौरान अरेस्ट कर लिया गया। वह थानेदार बन चुकी थी और ट्रेनिंग ले रही थी। चंचल की जेल तक पहुंचने की कहानी फिल्मों जैसी है। दरअसल चंचल के पिता श्रवण कुमार बाबल जोधपुर कमिश्नरेट के तहत आने वाले विवेक विहार थाने के एचएस है। उस पर करीब बीस केस दर्ज हैं और इन केसेज में से अधिकतर में उसे सजा हुआ है। पिछले दिनों करीब बारह साल की सजा काटकर वह जेल से आया था।

थानेदार बनने के बाद हुई गिरफ्तार

पूछताछ में पता चला कि श्रवण के साथ जोधपुर की जेल में राजेन्द्र विश्नोई उर्फ गुरु भी बंद था। जो पेपर ली का सरगना है और उसने दर्जनों परीक्षाओं के पेपर लीक किए हैं। दोनो की जेल में दोस्ती हुई और इस दोस्ती के कर्ज में राजेन्द्र विश्नोई ने यह वादा किया कि वह श्रवण की बेटी चंचल को एसआई बना देगा। एसआई भर्ती निकली तो उसने ही चंचल के लिए पेपर का इंतजाम किया। पेपर में चंचल पास भी हो गई। फिजिकल भी उसने निकाल लिया और आखिर वह थानेदार बन गई। लेकिन अब एसओजी ने उसे पकड़ लिया और अब वह रिमांड पर है। अब उसके जेल जाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें-5 साल में 15 राज्यों के 41 भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक: जानें कितने युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी