इस राज्य में महिला दिवस पर 11 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति, आप भी उठाएं फायदा

Published : Mar 07, 2024, 01:39 PM IST
Rajasthan on Women Day

सार

8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत नारी शक्ति को सम्मानित भी होंगी। इसी बीच राजस्थान में भजनलाल सरकार 11 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगी।

जयपुर. केंद्र सरकार पिछले 10 सालों से महिला उत्थान के लिए अलग-अलग योजनाएं लेकर आई है। कहीं उन्हें खुद का रोजगार शुरू करने को लेकर ऋण दिया जा रहा है तो कहीं उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। वहीं अब महिला दिवस से पहले प्रदेश सरकार प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है।

11 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

सरकार ने अगले 3 साल में प्रदेश की 11.24 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का निर्णय किया है। सबसे खास बात तो यह है कि इसमें से 2.80 लाख महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में आ भी चुकी है। आपको बता दे कि केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अभियान शुरूआत किया है। जिसमें 11 करोड़ महिलाओं को अपने साथ जोड़कर विकसित भारत संकल्प में शामिल किया जा रहा है।

मोदी सरकार से करोड़ों महिलाएं बनी लखपति दीदी

वहीं इस मामले में सीपी जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने महिला उत्थान के लिए बातें तो कहीं की लेकिन अपने शासनकाल में महिलाओं के लिए कोई भी काम नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना जैसी कई योजनाओं की शुरुआत की जिसके जरिए आज करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है।

गहलोत सरकार में चलीं कई ऐसी योजनाएं

आपको बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में भी राजीविका जैसे समूह चलते आ रहे हैं। जो इस सरकार के आने के बाद भी प्रचलन में है। यह संगठन अपने साथ महिलाओं को जोड़ते हैं और उन्हें रोजगार करने के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट