30 लाख जाब , हर युवा को एक लाख सालाना, पेपर लीक के लिए नया कानून, जानिये राजस्थान में राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा...

Published : Mar 07, 2024, 04:07 PM IST
rahul gandhi rajasthan

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को मध्यप्रदेश से राजस्थान पहुंची। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है।

बांसवाड़ा. राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्यप्रदेश से गुरुवार को राजस्थान पहुंच चुकी है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के दानपुर इलाके से न्याय यात्रा ने राजस्थान में एंट्री ली। राहुल गांधी करीब 20 मिनट तक ओपन जीप में सवार रहे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। 20 मिनट तक ओपन जीप में सफर करने के बाद राहुल गांधी और तमाम नेता गोविंद गुरु सरकारी कॉलेज पहुंचे, वहां खेल मैदान में राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नहीं पहुंच सके थे।

30 लाख युवाओं को देंगे नौकरी

राहुल गांधी ने कहा कि हम 30 लाख युवाओं को जाब देंगे। रोजगार की समस्या देश से कम करेंगे। उसके अलावा ऐसे ग्रेजुएट युवा जिनके पास जॉब नहीं है, सरकार उन्हें 100000 रुपए साल का देगी। यानी हर महीने 8000 से ज्यादा उनके खाते में आएंगे। राहुल गांधी ने कहा पेपर लीक करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हम इसके लिए बेहद सख्त कानून लेकर आएंगे।

आदिवासी नेता के भाजपा में शामिल

राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महेंद्र जीत सिंह मालवीय, जो की हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में गए हैं। उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह आदिवासी नेता है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मेवा खाने वालों की पार्टी है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा आज ही राजस्थान से विदा हो जाएगी और रात को इस न्याय यात्रा की गुजरात राज्य में एंट्री हो जाएगी। पूर्व सीएम अशोक गहलोत की बड़ी बहन के देहांत के कारण वे इस न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: UP में 13 हजार मदरसों को बंद करने की सिफारिश, SIT ने योगी सरकार को सौंपी रिपोर्ट

सोना बनाने दिया आलू

राहुल गांधी मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में पहुंचे तो भाजपा नेताओं ने उन्हें आलू दिए, बोले सोना बना दो, उनकी यात्रा के दौरान जय जय श्रीराम और मोदी मोदी के नारे गूंज रहे थे।

यह भी पढ़ें: केरल कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम की बेटी होंगी भाजपा में शामिल, सांसद भाई ने कहा अब नहीं वो मेरी बहन

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी