राजस्थान चुनाव 2023 में अशोक गहलोत पर कैसे भारी पड़ गई भाजपा, ये हैं वो 5 खास कारण

Published : Dec 03, 2023, 03:06 PM ISTUpdated : Dec 03, 2023, 03:32 PM IST
Rajasthan BJPs victory

सार

राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चला है। पार्टी को बड़ी जीत मिल रही है। राजस्थान में इस बार बीजेपी की जीत के पांच बड़े कारण हैं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिल रही है। कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के कई बड़े नेता और मंत्री हार की कगार पर हैं। राजस्थान में इस बार बीजेपी की जीत के पांच बड़े कारण हैं।

बीजेपी की जीत के पांच बड़े कारण

1- सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है हिंदुत्व और सनातन। पार्टी ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया।

2- पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मैजिक। चुनाव में मोदी और शाह का मैजिक चला है। लोगों ने उनकी बातों पर यकीन किया है। दोनो नेताओं ने चालीस से भी ज्यादा सभाएं कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया।

3- इस बार भाजपा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बैक फुट पर रखा। उनके कई नजदीकी नेताओं को टिकट नहीं दिए। मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया।

4- कन्हैयालाल मर्डर केस, भीलवाड़ा में बच्ची की हत्या जैसे कानून-व्यवस्था के मुद्दों को बीजेपी ने जमकर भुनाया।

5- भाजपा ने अपने 80 पेज के मेनी फेस्टो में युवा, किसान, महिलाओं सभी के लिए वादे किए।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल