उदयपुर में दिवाली से पहले घर में मौत का तांडव, शॉर्ट सर्किट से मकान में दौड़ा करंट, परिवार के चार लोगों की मौत

Published : Nov 10, 2023, 10:54 AM ISTUpdated : Nov 10, 2023, 12:31 PM IST
death

सार

उदयपुर में दिवाली की तैयारी कर रहे घर में करंट दौड़ने से परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पूरा परिवार एक साथ खत्म हो गया, सिर्फ एक बच्ची बची।

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के चार लोगों को घर बैठे ही मौत हो गई। त्यौहार से पहले बुजुर्ग पति-पत्नी और बेटा-बहू की जान चली गई। हादसा भी ऐसा कि यकीन न हो। पूरे मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते करंट दौड़ गया। इस कारण एक-एक कर सभी मारे गए।

बुजुर्ग को बचाने में सभी को लगा करंट
सबसे पहले घर के बुजुर्ग उंकार को करंट लगा तो वह तड़पने लगे। यह देख बचाने के लिए उनकी पत्नी भमरी, बेटा देवीलाल और बहू मांगी भी दौड़ी और बुजुर्ग को बचाने के लिए प्रयास किया लेकिन तीनों खुद ही करंट की चपेट में आ गए। एक साथ चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि गनीमत रही कि देवीलाल की डेढ़ साल की बेटी दरवाजे से दूर खड़ी थी जिस कारण उसे करंट नहीं लगा।

पढ़ें राजस्थान: अस्थि विसर्जन करके हरिद्वार से लौट रहा था परिवार, रेलवे ट्रैक पर गिरी बस-4 की मौत

दिवाली पर घर की सजावट में लगा था परिवार
दरअसल यह पूरा परिवार दीपावली के त्यौहार के चलते घर की सजावट में लगा हुआ था लेकिन इन्हें क्या पता कि वह इस बार त्यौहार मना ही नही पाएंगे। फिलहाल शुक्रवार को चारों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। आस पड़ोस औऱ रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध हैं।

पढ़ें राजस्थान में बड़ा हादसा: रामदेवरा से आ रही बस पलटी, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

डेढ़ साल की बच्ची अब किसके भरोसे
लोगों का कहना है कि यह हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि मरने वाले चारों लोग बुरी तरह से झुलस गए। हालांकि मृतकों के कई रिश्तेदार इलाके में ही रहते हैं लेकिन अब सबसे बड़ा संकट देवीलाल की डेढ़ साल की बेटी के सामने खड़ा हो गया क्योंकि उसके तो माता-पिता और दादा-दादी चारों की ही एक साथ मौत हो गई।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल