ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर शेखावत का पलटवार, कहा- सब 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा

Published : Oct 26, 2023, 05:28 PM IST
shekhawat

सार

राजस्थान में चुनाव से पहले ईडी की कार्रवाइयों ने भाजपा और कांग्रेस के बीच नई जंग छेड़ दी है। कांग्रेस नेताओं ने ईडी और भाजपा पर हमला बोला था तो अब भाजपा से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। 

जयपुर। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। वहीं दूसरी और राजस्थान के कांग्रेस नेता एकजुट होे रहे हैं। ईडी और भाजपा के खिलाफ अब कुछ बड़ा करने की तैयारी की जा रही है। हालात ऐसे हो रहे हैं कि जैसे राजनीतिक युद्ध छिड़ गया हो। दोनों ही पार्टियों के केंद्र यानि आलाकमान दिल्ली में हैं। ऐसे में दिल्ली से लेकर राजस्थान तक हंगामा मचा हुआ है।

ईडी ने आज राजस्थान में कांग्रेस के तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुड़ला हैं। तीन में से दो के यहां रेड चल रही है और तीसरे यानी वैभव गहलोत को पूछताथ के लिए बुलाया गया हैं। रेड का कारण पेपर लीक केस बताया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने ईडी पर कसा तंज
इस बवाल के बाद दिल्ली में रणदीप सुरजेवाला और जयपुर में सीएम गहलोत ने पीसी की और भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को ईडी को ही अपना चुनाव चिन्ह बना लेना चाहिए। सीएम गहलोत बोले ईडी की टीम ऐसे आती है जैसे टिड्डी दल आते हैं। कई नेता डोटासरा के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। सीएम ने कहा कि हम लोगों को वादों की गारंटी दे रहे हैं जो भाजपा को पच नहीं रहा है।  

शेखावत बोले मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस सिस्टम अपना रही
इन तमाम बयानों के बाद दो बजे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस सिस्टम अपना रही है। कहीं भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिर चाहे कुछ भी हो। गहलोत सरकार के राज में 18 बार पेपर लीक हुए हैं। 70 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। 

पढ़ें राजस्थान से सबसे बड़ी खबर: कांग्रेस अध्यक्ष के घर ED की रेड, सुबह-सुबह पहुंच गए अफसर

ईडी सब दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी
शेखावत ने कहा कि पेपर लीक करने में नाम आने के बाद भी कांग्रेस ने अपने अधिकारियों और नेताओं को क्लीन चिट दे दी, जबकि यह सही नहीं है। अब ईडी सब दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। आज के हालातों को देखते हुए दोनो पार्टियों के बीच शुरू हुआ यह नया राजनीतिक युद्ध आसानी से थमने वाला नहीं दिख रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल