कूद जाऊंगी, फांद जाऊंगी...प्रेमी ने शादी से मना किया तो टावर पर चढ़ी युवती, जानें फिर क्या हुआ

Published : Nov 18, 2023, 05:56 PM IST
tower

सार

धौलपुर में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती टावर पर चढ़ गई। काफी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा गया तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर से युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यहां ब्वायफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर युवती टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने के बाद जान देने की धमकी देने के साथ हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा और फिर थाने ले गई। इस दौरान काफी देर तक घटनास्थल पर पुलिस ने एक युवती को टावर से नीचे उतार लिया।

प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो टावर पर चढ़ी
दरअसल धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के तहत एक गांव की रहने वाली युवती ने ये हरकत की। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारने की कोशिश की। उसने नीचे आने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी को बुलाने के लिए कहा। पुलिस ने काफी तलाश के बाद उसके कथित प्रेमी को खोज निकाला और उसे मौके पर बुलाया। इसके बाद उसके समझाने पर युवती नीचे उतरी तो पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

पति को छोड़कर प्रेमी संग रहना चाहती है युवती
पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि युवती की शादी पांच साल पहले हो चुकी है। उसका दो साल का बच्चा भी है। लेकिन पति से उसकी पटरी मेल नहीं खाती इसलिए वह कुछ समय पहले अपने पिता के घर आ गई। वहां पर उसकी पहचान दूसरे युवक से हो गई और दोनों में प्रेम हो गया। अब युवती अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती है। प्रेमी ने शादी करने और साथ रहने से इनकार कर दिया तो वह टावर पर चढ़ गई। फिलहाल पुलिस युवक-युवती को थाने ले गई है।

पढ़ें  Murder in Kota: तीन साल से लिवइन में रह रहे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, पत्थर से मुंह पर किए कई वार

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल