महिला दिवस पर गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा, बस में फ्री सफर करेंगी बहन-बेटियां, नहीं देना होगा एक पैसा

Published : Mar 08, 2023, 11:11 AM IST
happy women day 2023 ashok gehlot government gives women

सार

8 मार्च यानि आज पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वूमन्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। अशोक गहलोत सरकार ने महिलाओं को यह तोहफा दिया है।

जयपुर. पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। राजस्थान में भी आज इस दिन महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। राजस्थान में हर साल की तरह इस साल भी महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए यात्रा फ्री रहेगी। हालांकि रात 12 बजे तक यह सुविधा रहेगी। रोहित 7 मार्च की रात 11:59 से ही यह सुविधा लागू कर दी गई थी।

3.55 करोड़ महिलाओं को इसका होगा फायदा

राजस्थान में इस सुविधा का लाभ करीब 3.55 करोड़ महिलाएं लेंगी। ऐसे में आज पूरे दिन रोडवेज बस अड्डे पर महिलाओं का जमावड़ा लगा रहेगा। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां के सिंधी कैंप बस स्टैंड से आज करीब 70 से 80 लाख महिलाएं सफर करेगी। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में भी यह आंकड़ा करीब पांच से छह लाख का रहने वाला है। हालांकि सरकार रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा रोडवेज बसों में देती है लेकिन उस दिन बीट कम रहती है। वही महिला दिवस के दिन कई महिलाएं घूमने के लिए भी फ्री यात्रा करती है।

रक्षाबंधन पर भी दिया था महिलाओं को यह तोहफा

भले ही आज राजस्थान में करोड़ों महिलाओं को निशुल्क रोडवेज यात्रा का तोहफा दिया जा रहा हो लेकिन राजस्थान में हालात इतने खराब है करोड़ों यात्रियों का भार होने के बाद भी केवल 4 हजार बसें है जो आज पूरे दिन चलेगी। राजस्थान में इस साल यह पहला मौका नहीं है जब महिलाओं को रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया जा रहा हो। इसके पहले 2009 के आसपास तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह सौगात शुरू की थी। भले ही सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार की कई योजनाओं और सुविधाओं पर रोक लगाई लेकिन यह है निशुल्क यात्रा की सुविधा यथावत रही।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट