'मैं मंत्री का बेटा हूं...मेरा कुछ नहीं होगा' जयपुर में मिनिस्टर के लाडले ने लोगों से की जमकर मारपीट

Published : Jul 20, 2023, 10:54 AM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 11:03 AM IST
harshdeep singh nephew of  Pratap Singh Khachariyawas

सार

राजस्थान से शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के भतीजे  हर्षदीप सिंह ने अपने दोस्तों के साथ एक लग्जरी होटल में तोड़फोड़ की। इसके बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। धमकी देते हुए कहा-मैं मंत्री का बेटा हूं। 

जयपुर. सत्ता के नशे में केवल मंत्री या विधायक ही नहीं बल्कि उनके परिवार वाले भी चूर रहते हैं। जिन्हें किसी बात का डर तो रहता है नही, सामने चाहे कोई भी हो उस पर हावी हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आया है। जहां एक मंत्री के भतीजे ने जयपुर की लग्जरी होटल में लाखों रुपए के सामान में तोड़फोड़ कर दी इतना ही नहीं मंत्री के भतीजे ने होटल में आए लोगों से भी मारपीट की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही अब होटल मालिक ने मंत्री के भतीजे और उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में नामजद मामला भी दर्ज करवा दिया।

यह कांड मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप सिंह ने किया

पूरी घटना जयपुर के वैशाली नगर में स्थित काउंटी इन होटल की है। यहां मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का भतीजा हर्षदीप सिंह खाचरियावास अपने कुछ दोस्तों के साथ आया। इसी दौरान उनकी होटल में आए हुए किसी मेहमान से कहासुनी हो गई। हालांकि थोड़ी देर बाद कहासुनी समाप्त हो गई और वह मेहमान अपने कमरे में चला गया। लेकिन मंत्री के भतीजे हर्षदीप ने पहले तो होटल स्टाफ से उसका नंबर मांगा जब नंबर देने से मना किया गया तो हर्षदीप और उसके दोस्तों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पहले होटल का लाखों का सामान तोड़ा फिर कर्मचारियों को पीटा

इतना ही नहीं मंत्री का बेटा होटल में बने बार पर आया जहां उसने तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद मंत्री और उसके भतीजे ने होटल में मौजूद स्टाफ और अन्य आते जाते लोगों से भी मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इस पूरे मामले में होटल स्टाफ का कहना है कि उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस भी वहां आने के बाद सब कुछ देखती रही। बजाय हर्षदीप को पकड़ने के पुलिस ने जिस मेहमान से हर्षदीप की लड़ाई हुई उसे पकड़ लिया।

धमकी देते हुए कहा-मैं मंत्री का बेटा हूं...मेरा कुछ नहीं हो सकता

वही होटल मालिक ने कहा कि हर्षदीप ने उन्हें धमकी दी कि वह करण खाचरियावास का बेटा है। ऐसे में होटल मालिक ने उसे काफी समझाया और फिर हर्षदीप अपने साथियों के साथ फरार हो गया। फिलहाल अब वैशाली नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी