जोधपुर सामूहिक हत्याकांड: राज्यवर्धन राठौड़ बोले- गहलोत सरकार ने राजस्थान को बना दिया अपराधिस्थान

Published : Jul 20, 2023, 10:00 AM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 10:24 AM IST
jodhpur mass murder

सार

जोधपुर सामूहिक हत्याकांड (Jodhpur Mass Murder) को लेकर भाजपा नेता कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान को अपराधिस्थान बना दिया है। 

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां थाना में मंगलवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों की गला काटकर हत्या (Jodhpur Mass Murder) कर दी गई। इसके बाद लाशों को जला दिया गया। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार निशाने पर है।

इस मामले में भाजपा नेता कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एक वीडियो शेयर करते हुए अशोक गहलोत पर तीखा हमला किया है। अपने ट्वीट में राज्यवर्धन ने कहा कि कांग्रेस सरकार का कुशासन इतिहास के काले पन्नों में दर्ज होगा। गहलोत वीडियो कॉन्टेस्ट से अपनी नाकामियों पर पर्दा नहीं डाल सकते। गहलोत सरकार ने राजस्थान को अपराधिस्थान बना दिया है।

 

 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जोधपुर की घटना पर ट्वीट कर कहा कि जोधपुर में 6 महीने की मासूम के साथ एक ही परिवार के चार लोगों को हत्या की घटना से क्षुब्ध हूं। गहलोत जी अपराधों पर धृतराष्ट्र क्यूं बने हुए हैं?

 

 

सांसद पीपी चौधरी ने ट्वीट किया, "ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई चौकी के गांव रामनगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या कर जला देने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है।"

 

 

भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने जोधपुर की घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा है कि उन्हें इस तरह की वारदातों को देखकर क्या बैचेनी नहीं होती?

 

 

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा है कि राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसपर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि राजस्थान में कांग्रेस के जंगलराज में आम महिलायें तो छोड़िये, कांग्रेस की अपनी महिला विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं।

 

 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिव्या मदेरणा का वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा मांगा है।

 

 

यह भी पढ़ें- जोधपुर में एक ही फैमिली के 4 लोगों को काटा और जिंदा जलाया, 6 माह की बच्ची को भी नहीं बख्शा, BJP ने गहलोत सरकार को घेरा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर की मार्मिक खबर : एंबुलेंस में हुई नवजात की मौत, बेहद शर्मनाक है वजह
जहर बना गाजर का हलवा! SP से इंस्पेक्टर तक...जयपुर में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी ICU में