जयपुर में बाबा बवाल के बाद हो गया बड़ा खुलासा: अफसर से लेकर आम आदमी तक सुनकर शॉक्ड

Published : Dec 05, 2023, 11:56 AM IST
acharya bal mukund

सार

जयपुर की हवामहल सीट से चुनाव जीतते ही बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने यूपी की तर्ज पर सड़क किनारे बिकने वाले नॉन वेज को बंद करने के निर्देश। अब पता चला है कि अकेले जयपुर में रोजाना लाखों किलो मीट बिकता है।

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर की हवामहल सीट पर जीतने वाले भाजपा विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने विधायक बनने के अगले ही दिन जयपुर में बवाल मचा दिया और सोशल मीडिया पर छा गए। बाबा के बवाल के बाद अब जयपुर में हंगामा मचा हुआ है और बाबा की इस वर्किंग स्टाइल को अन्य जिलों के विधायक भी कॉपी करने की तैयारी में हैं।

बाबा के एक्शन के बाद मचा हंगामा

दरअसल जयपुर में खुले में बिक रहे मीट की दुकानों पर बाबा ने सोमवार को धावा बोल दिया तो हंगामा मच गया। उसके बाद निगम और पुलिस के अधिकारियों ने जैसे तैसे मामला शांत किया और हालात काबू किए। बाबा के बवाल के बाद पहली बार यह खुलासा हुआ कि जयपुर में कितने लाख किलो मीट रोज बिक रहा है।

हर रोज करीब बीस हजार किलो मीट होता है सप्लाई

जयपुर शहर में ही करीब तीन हजार दुकानें हैं मीट की, इनमें से सत्तर फीसदी अवैध हैं। इन दुकानों पर हर रोज एक लाख किलो से ज्यादा मीट बिकता है, इसमें चिकन, मटन और पोर्क शामिल है। हर रोज करीब बीस हजार किलो मीट होटलों को सप्लाई होता है। इसके अलावा नब्बे हजार किलो मीट घरों में पकता है। मीट की यह अवैध दुकानें तेजी से बढ़ रही हैं, इसके कारण अपराध भी बढ़ रहा है। साथ ही अवैध गतिविधियां भी सामने आ रही हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल