कौन हैं हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य की दूसरी दुल्हन डॉ. अमरीन, पहली हैं प्रिंसेस

Published : Aug 19, 2025, 02:33 PM IST

Vikramaditya Singh Wedding : हिमाचल मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी 22 सितंबर को होगी। नई दुल्हन डॉ. अमरीन कौर चंडीगढ़ की मशहूर शिक्षाविद हैं। उनकी पहली पत्नी राजस्थान की राजकुमारी सुदर्शना सिंह थीं, जिनसे तलाक हो चुका है।  

PREV
17
हिमाचल के मंत्री कर रहे दूसरी शादी

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री और बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर सात फेरे लेने जा रहे हैं। उनकी शादी इस बार चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमरीन कौर से तय हुई है। विवाह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित अमरीन के निवास स्थान पर होगा। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की पहली पत्नी राजस्थान के राज परिवार से तालुक रखती थीं, जिनका तलाक हो चुका है।

27
विक्रमादित्य सिंह की रस्में कब होंगी?

विक्रमादित्य सिंह की अमरीन के साथ शादी की रस्में 22 सिंतबर को सुबह 10 बजे पूरी होंगी और इसके बाद दोपहर 1 बजे लंच का आयोजन रहेगा। शादी का कार्ड भी सार्वजनिक हो चुका है, जिसके बाद यह खबर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी सेकंड वेडिंग चर्चा का विषय बन गई है।

37
कौन हैं विक्रमादित्य सिंह की दूसरी दुल्हन डॉ.अमरीन कौर?

डॉ. अमरीन कौर पेशे से शिक्षाविद हैं और वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में मनोविज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने साइकोलॉजी में पीएचडी की है और इससे पहले इंग्लिश व मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री भी ली। खास बात यह है कि अमरीन ने कुछ समय अमेरिका की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।

47
अमरीन के पिता हैं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील

अमरीन प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं, जबकि उनकी माता ओपिंद्र कौर लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं।

57
विक्रमादित्य की पहली शादी

विक्रमादित्य सिंह की पहली पत्नी राजस्थान के राजसमंद जिले की आमेट रियासत से जुड़ी राजकुमारी सुदर्शना चूंडावत थीं। दोनों का विवाह 8 मार्च 2019 को जयपुर में शाही अंदाज़ में हुआ था। शुरुआती वर्षों में रिश्ते सामान्य रहे, लेकिन 2021 के बाद मतभेद गहराने लगे। सुदर्शना ने विक्रमादित्य और उनके परिवार पर गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसके चलते मामला अदालत तक पहुंचा। आखिरकार, लंबे कानूनी विवाद के बाद कुछ महीने पहले दोनों का तलाक हो गया।

67
विक्रमादित्य सिंह और अमरीन की नई शुरूआत

अब विक्रमादित्य सिंह अमरीन के साथ अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। राजनीति और राजघराने की पहचान रखने वाले विक्रमादित्य की शादी पर हिमाचल और पंजाब ही नहीं, बल्कि राजस्थान तक में निगाहें टिकी हुई हैं। खासकर इसलिए क्योंकि उनकी पहली पत्नी भी शाही घराने से आती थीं और अब दूसरी पत्नी एक शिक्षाविद और प्रतिष्ठित वकील परिवार की बेटी हैं।

77
अमरीन विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त

बताया जाता है कि डॉ. अमरीन विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त हैं। वह करीब 35 साल की हैं और उनकी यह पहली शादी है।

Read more Photos on

Recommended Stories