प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक अंत: पुलिस वाले 2 दिन तक लाशों के टुकड़े बटोरते रह गए

Published : Feb 04, 2024, 05:51 PM IST
Love Story

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रेमी जोड़े की मौत के साथ उनकी लव स्टोरी का खौफनाक अंत हो गया। दोनों जी नहीं सके तो मरने का फैसला कर बैठे। यह कहानी 35 साल के राजू और 20 साल की रवीना की है ।

बाड़मेर. खबर राजस्थान के बाड़मेर जिले से है । जहां एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ कि पुलिस वाले 2 दिन तक लाशों के टुकड़े बटोरते रहे। इस प्रेम कहानी के अंत के बाद अब दो परिवारों के सामने जीवन भर का दुख खड़ा हो गया है। कहानी 35 साल के राजू और 20 साल की रवीना की है । दोनों के परिवार ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दी है।

20 साल की प्रेमिका और दो बच्चों का पिता था प्रेमी

दरअसल बाड़मेर के नजदीक बालोतरा इलाके में रहने वाले राजू भाट को बालोतरा के ही एक गांव में रहने वाली 20 साल की रवीना से प्यार हो गया । 1 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे । इस बीच दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी का फैसला भी कर लिया। लेकिन इसकी जानकारी कुछ दिन पहले राजू की पत्नी को लगी और साथ ही रवीना के परिजनों को भी इसका अंदाजा हो चुका था। राजू 15 साल पहले शादीशुदा था और उसके आठ और 10 साल के दो बेटे भी हैं।‌

दोनों साथ जी नहीं सके तो कर लिया मरने का फैसला

मजदूरी का काम करने वाला राजू अक्सर रवीना के गांव जाकर उससे मिलता था। दोनों ने गुरुवार को घर से भागने का फैसला किया और गुरुवार को दोनों घर से फरार हो गए ।‌लेकिन दोनों शादी नहीं कर सके। परिवार को उसका पता लगा तो दोनों ने मरने का फैसला किया।

आखिर वक्त में प्रेमिका ने छोड़ दिया प्रेमी का साथ

गुरुवार देर रात बालोतरा रेलवे स्टेशन पर राजू और रवीना ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई लेकिन रवीना ने‌ एन वक्त पर राजू का हाथ छोड़ दिया और ट्रेन राजू के शरीर से होते हुए गुजर गई । कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और रवीना को हिरासत में लिया । उसे पुलिस कस्टडी में रखा गया और राजू के शरीर के टुकड़े उठाए गए। उन्हें मुर्दाघर में रखवाया गया ।‌राजू के भाई रवि का आरोप था कि रवीना के परिवार ने राजू की जान ले ली।

जिंदा बची तो दो दिन बाद वो भी मर गई...

उधर पुलिस ने रवीना को हिरासत में लिया और उसे डिटेंशन सेंटर में रखा गया लेकिन शनिवार दोपहर वह भी चुपचाप डिटेंशन सेंटर से निकल गई। पता चला शनिवार रात उसने भी ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी इस प्रेम कहानी के अंत के बाद अब दोनों परिवारों के सामने सिवाय दुखों के पहाड़ के कुछ नहीं बचा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी