राजस्थान का दिलचस्प केस: भैंसों के बच्चों ने सुलझाई पुलिस की गुत्थी!

Published : Dec 04, 2024, 03:54 PM IST
buffalo

सार

जोधपुर पुलिस ने जब्त की तीन भैंसें, मालिक का पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मालिक पहुंचा थाने, बच्चों को लाकर साबित किया भैंसों पर अपना हक।

जोधपुर. राजस्थान ही नहीं बल्कि देश भर के कई पुलिस थानों में अपने गुमशुदा लोगों या अन्य सामान के मालिक का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों का नाम सुना होगा। लेकिन राजस्थान के जोधपुर जिले से एक अनोखा ही मामला सामने आया है।

जब जोधपुर पुलिस ने तीन भैंसों को पकड़ा था

दरअसल यहां जोधपुर के बनाड़ इलाके में 30 नवंबर को पुलिस ने मोहम्मद शरीफ की गाड़ी से तीन भैंसों को पकड़ा था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया और मोहम्मद शरीफ को पाबंद कर दिया। मोहम्मद शरीफ भैंसों के संबंध में कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों भैंसों को लाकर पुलिस थाने में बांध दिया। और मोहम्मद शरीफ को डॉक्यूमेंट लेकर पुलिस थाने में बुलाया। लेकिन मोहम्मद शरीफ नहीं आया। इसके बाद पुलिस के द्वारा तीनों भैंसों का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इसके बाद मोहम्मद शरीफ खुद पुलिस थाने पहुंचा और दावा किया कि यह तीनों भैंस उसकी है। 

मोहम्मद शरीफ उस भैंस के बच्चों को लेकर पुलिस थाने पहुंचा

पुलिस को मोहम्मद शरीफ ने कहा कि उसका बड़ा गुजरावास इलाके में बना हुआ है। उसकी भैंस ने तीन बच्चों को जन्म दिया था। जिस  भैंस ने बच्चों को जन्म दिया उसे ही पुलिस ने बांधा हुआ था। ऐसे में मोहम्मद शरीफ उस भैंस के बच्चों को लेकर पुलिस थाने पहुंचा। जैसे ही भैंस के बच्चे पुलिस थाने पहुंचे तो वह अपनी मां के पास दौड़कर गए और दूध पीने लगे।

पुलिस ने भैंस के बच्चे देखकर केस किया सॉल्व

ऐसे में पुलिस को विश्वास हो गया कि यह तीनों बच्चे इस भैंस के हैं और भैंस मोहम्मद शरीफ की ही है। इसके बाद पुलिस ने भैंस को सपोर्ट कर दिया। मामले में पुलिस का कहना है की भैंस उसके मालिक तक पहुंचे यही उनका उद्देश्य था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट