बॉयफ्रेंड के पास नहीं था पैसा, गर्लफ्रेंड के एक Idea से वो 5 दिन में बना लखपति लेकिन ट्विस्ट आगे था

Published : Jul 14, 2024, 12:20 PM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 10:07 AM IST
jaipur groom

सार

जयपुर के प्रताप नगर में एक दूल्हे ने शादी के पांचवे दिन दुल्हन के फरार होने पर केस दर्ज कराया। यूपी की दुल्हन, विक्रम और उसकी पत्नी ने शादी करवाई थी। दुल्हन ने दो लाख रुपये और जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

जयपुर. राजधानी जयपुर के प्रताप नगर थाने में पुलिस ने एक दूल्हे की शिकायत के बाद केस दर्ज किया है और उसकी दुल्हन को तलाश करना शुरू कर दिया गया है। उसकी शादी उसके ही जानकार विक्रम नाम के एक शख्स और उसकी पत्नी ने कराई थी। कहा था कि लड़की सुशील और सुंदर है, घर बांधकर रखेगी। लेकिन दुल्हन ने ऐसा घर बांधा कि शादी के पांचवे दिन ही दूल्हा रोते हुए थाने पहुंचा और केस दर्ज कराना पड़ गया।

यूपी की रहने वाली थी दुल्हन और दूल्हा राजस्थान का

पुलिस ने बताया कि दुल्हन यूपी के एक गांव की रहने वाली थी। विक्रम ने दूल्हे से कहा था कि परिवार गरीब है ऐसे में उसे दो लाख रूपए देने होंगे। दूल्हा मान गया और फिर दुल्हन को यूपी से जयपुर लाया गया। यहां सांगानेर क्षेत्र में लाकर शादी की गई। दोनो के परिवार वालों के सामने पांच सौ रूपए के स्टांप पर शादी हुई और फिर मंदिर में सारे रीत रिवाज पूरे किए गए।

शादी के दो दिन बार दूल्हा और दुल्हन दोनो यूपी पहुंच गए

दो दिन बाद ही दुल्हन ने कहा कि मां का फोन आया है वह कुछ रस्में करने के लिए यूपी बुला रही है। दो दिन बार दूल्हा और दुल्हन दोनो यूपी पहुंच गए। वहां पर दुल्हन अपने साथ करीब दो लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर भी चुपके से ले आई। वहां जाकर दूल्हे को एक बंद घर के आगे इंतजार करने को कहा कि मां बस आ रही है। दूल्हा बेचारा वहीं खड़ा रहा, इतने ही में एक शख्स बुलट पर आया और दुल्हन उसके साथ बैग समेत रवाना हो गई। थोड़ी देर बाद दूल्हे को कहा कि ये मेरा प्रेमी है, अब हम जा रहे हैं। हमे खोजना मत.....। दूल्हा जैसे तैसे वापस जयपुर लौटा और अब केस दर्ज कराया है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल