बाड़मेर के इस शख्स को सलाम: गरीब की मुस्कान के लिए दान कर दी 8 करोड़ की जमीन

Published : Jul 14, 2024, 10:26 AM ISTUpdated : Jul 14, 2024, 10:28 AM IST
barmer news

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे में जिला अस्पताल बनाने के लिए एक परिवार ने 32 बीघा जमीन दान में दी, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है। यह दान मुख्यमंत्री भजनलाल की घोषणा के बाद किया गया, जिससे कई पीढ़ियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

बाड़मेर. राजस्थान को हमेशा से ही दानदाताओं का राज्य माना जाता है। भले ही यहां पर लोगों की इनकम कम हो लेकिन फिर भी वह दूसरों की मदद जरूर करते हैं। इतना ही नहीं यहां के बड़े.बड़े उद्योगपति और सरकारी कर्मचारी भी इस मामले में पीछे नहीं हटते। यहां के बाड़मेर जिले में जिला अस्पताल बनाने के लिए एक परिवार ने 32 बीघा जमीन दान में देने का फैसला किया है। जिसकी कीमत करीब 8 करोड रुपए।

मुख्यमंत्री भजनलाल की घोषणा को किया पूरा

हाल ही में राजस्थान में बजट के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल में बाड़मेर के चौहटन कस्बे में उपजिला अस्पताल बनाने की घोषणा की। जिसके बाद परिवार में जमीन दान में देने का निर्णय किया। यह नेक काम रूप सिंह राठौड़ ने अपने परिवार के सदस्य दलपतएरणछोड़एप्रयागसिंह और बलदेव सिंह ने किया है। चारों ने अपने पिता के सामने जमीन दान करने का प्रस्ताव रखा और पिता ने हां कर दी।

बाड़मेर जिले परिषद के सदस्य हैं रूप सिंह राठौड़

रूप सिंह राठौड़ जिला परिषद के सदस्य हैं। उनका और उनके परिवार का मानना है कि यदि कस्बे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनेगा तो कई पीढियां को इसका लाभ मिल सकेगा। ऐसे में यह मानवता की सेवा के लिए सबसे बड़ा काम है। जिला परिषद सदस्य रूप सिंह राठौड़ ने स्थानीय विधायक आदूराम मेघवाल का भी आभार जताया है। विधायक के लिए राठौड़ ने कहा कि उनके प्रयासों से ही आज कस्बे में उपजिला अस्पताल की घोषणा हुई है। अब यहां के लोगों को इलाज के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

यह भी पढे़ं-भरतपुर जिले में है इस शादी की चर्चाः न VIP न-सेलिब्रिटी फिर भी दूल्हे की सुरक्षा में तैनात 100 पुलिसवाले

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल